फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dhyan chand's son Ashok is saddened by the condition of Indian hockey, said- once we teached, now we learn

Ashok Dhyanchand: भारतीय हॉकी हालत से दुखी हैं मेजर ध्यानचंद के बेटे, कहा- कभी हम सिखाते थे, अब सीखना पड़ रहा

Wed, 07 Dec 2022 01:48 PM IST
शक्तिराज सिंह एन. अर्जुन, अमर उजाला, कोलकाता
एन. अर्जुन, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 07 Dec 2022 01:48 PM IST
सार

ओलंपियन अशोक ध्यान चंद ने कहा, आज एक बार यहां आकर और हॉकी वर्ल्डकप की ट्रॉफी को देखकर मन फिर से 1975 में पहुंच गया। पुराने दिन फिर से लौट आए।

विज्ञापन
Dhyan chand's son Ashok is saddened by the condition of Indian hockey, said- once we teached, now we learn
अशोक ध्यानचंद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पिता हमेशा कहते थे देखो, सीखो और खेलो। उनके जीवन का मंत्र था, अपने अंदर के खेल को खेलो, हमेशा सीखने के लिए तैयार रहो। खिलाड़ियों को खुद से एक प्रण करना होता है, जिसे लेकर उसे आगे बढ़ना होता है। जीतता वही है, जो अच्छा खेलता है। यह बात आज कोलकाता में हॉकी वर्ल्डकप के लोकार्पण समारोह में अमर उजाला से खास बातचीत में भारतीय हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी और मेजर ध्यानचंद के बेटे अशोक ध्यान चंद ने कही। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि हॉकी बंगाल की ओर से कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में हॉकी वर्ल्डकप ट्राफी का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर बंगाल के खेल मंत्री अरूप विश्वास, हाकी के दिग्गज गुरुबख्श सिंह, हॉकी बंगाल के अध्यक्ष बापुन बनर्जी और महासचिव इस्तियाक अली सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
विज्ञापन
Trending Videos

ओलंपियन अशोक ध्यान चंद ने कहा, आज एक बार यहां आकर और हॉकी वर्ल्डकप की ट्रॉफी को देखकर मन फिर से 1975 में पहुंच गया। पुराने दिन फिर से लौट आए। मैंने भी एक दिन हॉकी वर्ल्डकप के ट्राफी के सामने खड़े होकर एक सपना देखा था। मन में प्रण किया था। वह किसी से साझा नहीं किया था लेकिन जब 1975 में हमने हॉकी विश्वकप जीता तो वह सोने का मेडल लेकर पहली बार पिता को दिखाया था। उनकी दी हुई शिक्षा देखी, सीखो और खेलो से ही यह सब कुछ संभव हो पाया था। उल्लेखनीय है कि पुरुषों का हॉकी वर्ल्डकप 13 से 29 जनवरी, 2023 को ओड़िशा के लाउलकेला और भुवनेश्वर में खेला जाएगा।

पहले हम सिखाते थे, आज हमको सीखना पड़ रहा है
एक सवाल के जवाब में अशोक ने कहा, हमारे जमाने की हॉकी थी, वह अब नहीं है। एक जमाना था जब हमारा देश दूसरों को हॉकी सिखाता था लेकिन आज वक्त आ गया है कि हमको दूसरों से सीखना पड़ रहा है। देखिए, हॉकी कहां से कहां आ गई।

इस बार भारतीय टीम पदक जीतेगी
इस समय भारतीय हॉकी टीम बहुत अच्छी है। टीम उम्मीद के अनुरूप शानदार खेल का प्रदर्शन कर रही है। टीम के खिलाड़ियों में तालमेल भी अच्छा देखने को मिल रहा है, इसके बावजूद सटीक रणनीति की जरूरत होगी। इतना जरूर है कि हमारी टीम पोडियम पर चढ़ेगी, लेकिन कौन सी जगह पर होगी, अभी कहना जल्दबाजी होगी। थोड़ा सा इंतजार कीजिए। बाकी, टीम भी काफी मेहनत कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed