फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   dhumals defeat in himanchal arised again jp nadda name in bjp  

हिमाचल प्रदेश: धूमल के चुनाव हारने के बाद चर्चा में फिर आए जेपी नड्डा

Mon, 18 Dec 2017 07:24 PM IST
शशिधर पाठक, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, नई दिल्ली Updated Mon, 18 Dec 2017 07:24 PM IST
विज्ञापन
dhumals defeat in himanchal arised again jp nadda name in bjp  
JP NADDA
भाजपा ने हिमाचल में 44 सीटों का जादुई आंकड़ा छू लिया है, लेकिन पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल चुनाव हार गए हैं। प्रेम कुमार धूमल को प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल का भावी मुख्यमंत्री बनाया था। हालांकि मुख्यमंत्री पद को लेकर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने कोई नई घोषणा नहीं की है, लेकिन धूमल के चुनाव हारने के बाद केन्द्र स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के नाम की चर्चा तेज हो गई है।
विज्ञापन




 

पहले भी नड्डा मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदारों में गिने जा रहे थे

हिमाचल विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले भी नड्डा मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदारों में गिने जा रहे थे। बताते हैं नड्डा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी विश्वास हासिल है। यही वजह थी कि भाजपा आरंभ में राज्य विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री के चेहरे की घोषणा नहीं करना चाहती थी। पार्टी मुख्यालय में शीर्ष नेतृत्व ने भी हिमाचल का चुनाव प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे पर लड़ने का फैसला किया था। लेकिन ठाकुर बाहुल राज्य में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पक्ष में जनता के वोटों का ध्रुवीकरण होने की आशंका देखकर प्रधानमंत्री ने धूमल के नाम पर मुहर लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

68 विधानसभा सीटों वाले हिमाचल का चुनाव काफी दिलचस्प रहा

68 विधानसभा सीटों वाले हिमाचल विधानसभा का चुनाव इस बार काफी दिलचस्प रहा। भाजपा ने जहां राज्य में सत्ता में वापसी के लिए पूरी ताकत झोंक दी, वहीं कांग्रेस ने बदलाव के ट्रेंड वाले राज्य में एक तरह से पहले से ही हार मान ली थी। कांग्रेस के तत्कालीन उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बहुत सीमित प्रचार किया। इतना ही नहीं कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, लेकिन प्रचार अभियान अकेले मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के ही भरोसे चला। हालांकि चुनाव नतीजों ने कांग्रेस को उतना नाराज नहीं किया है। पार्टी को 68 में से 21 सीटें मिली जबकि भाजपा के खाते में 44 विधानसभा सीट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed