फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dharmendra Pradhan said Indian companies will buy Iranian oil in November despite US Sanctions

अमेरिकी धमकी बेअसर, ईरान से तेल खरीदना जारी रखेगा भारत

Tue, 09 Oct 2018 10:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 09 Oct 2018 10:35 AM IST
विज्ञापन
Dharmendra Pradhan said Indian companies will buy Iranian oil in November despite US Sanctions
धर्मेंद्र प्रधान

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का कहना है कि भारतीय कंपनियां ईरान से तेल खरीदना जारी रखेंगी। सोमवार को मंत्री ने कहा कि ईरान पर लगे अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद नवंबर में भारत उससे तेल खरीदना जारी रखेगा। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री ने ईरान से तेल आयात करने के सवाल पर कहा, 'हमें अपनी घरेलू जरुरतों को पूरा करना है। हमारी कुछ कंपनियों ने पहले ही नवंबर के अपने कोटा को नामित कर लिया है।'

विज्ञापन


नई दिल्ली में आयोजित एनर्जी फोरम के दौरान धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, 'हमें उम्मीद है कि वैश्विक नेता हमारी जरूरतों को समझेंगे।' मंत्री का बयान ऐसे समय पर सामने आया है जब ईरान पर 4 नवंबर से अमेरिकी प्रतिबंध लागू होने वाले हैं। वर्तमान में भारत अपनी कच्चे तेल की जरूरतों के लिए ईरान पर काफी ज्यादा निर्भर करता है। पिछले हफ्ते केंद्र सरकार ने तेल कीमतों पर लगी एक्साइज ड्यूटी घटाई थी। मंत्री ने कहा कि यह कीमतें दोबारा सरकार के नियंत्रण में नहीं लाया जाएगा।
विज्ञापन


इससे पहले वित्तमंत्री अरुण जेटली भी स्पष्ट कर चुके हैं कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों को सरकार के नियंत्रण में नहीं लाया जाएगा। यूपीए-2 के शासनकाल में जून 2010 में पेट्रोल जबकि एनडीए सरकार में अक्तूबर 2014 में डीजल की कीमतें नियंत्रण मुक्त करने का फैसला लिया गया था। साथ ही तय हुआ कि तेल विपणन कंपनियां हर 15 दिन में दोनों ईंधनों की कीमतें तय करेंगी। अक्तूबर, 2014 से पहले इनकी कीमत सरकार तय करती थी। इसके बाद केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने 16 जून, 2017 को रोजाना कीमतें तय करने की व्यवस्था शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed