{"_id":"631d3e0c7806ff109e2e23db","slug":"dharmendra-pradhan-reached-pm-narendra-modi-school-said-certificate-course-should-also-be-started-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi School: पीएम नरेंद्र मोदी के स्कूल पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, कहा- यहां सर्टिफिकेट कोर्स भी हो शुरू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi School: पीएम नरेंद्र मोदी के स्कूल पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, कहा- यहां सर्टिफिकेट कोर्स भी हो शुरू
Sun, 11 Sep 2022 07:17 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 11 Sep 2022 07:17 AM IST
सार
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुजरात सरकार को सुझाव दिया कि इस स्कूल में लीडरशिप सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया जाना चाहिए, ताकि युवा अपने पूर्व छात्र से प्रभावित हों और उनके मार्ग पर आगे बढ़ सकें।
विज्ञापन
धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय शिक्षा मंत्री (फाइल फोटो)।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वडनगर स्थित प्राथमिक स्कूल का दौरा किया। करीब 134 साल पुराने स्कूल में पीएम ने अपनी प्राथमिक शिक्षा प्राप्त की थी। प्रधान ने गुजरात सरकार के इस स्कूल को 21वीं सदी का ‘प्रेरणा केंद्र’ बनाए जाने की प्रशंसा करते हुए कहा कि आगामी पीढ़ियों को पता होना चाहिए कि उनके इस स्कूल ने देश को एक बेहतरीन प्रधानमंत्री दिया है।
विज्ञापन
प्रधान ने गुजरात सरकार को सुझाव दिया कि इस स्कूल में लीडरशिप सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया जाना चाहिए, ताकि युवा अपने पूर्व छात्र से प्रभावित हों और उनके मार्ग पर आगे बढ़ सकें। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षा मंत्रालय इस तीन हजार साल पुराने ऐतिहासिक बडनगर शहर से लोगों को रूबरू करवाने में मदद करेगा।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा से जोड़ा जाए पीएम का स्कूल
प्रधान ने कहा कि पीएम के स्कूल को उच्च शिक्षा से भी जोड़ा जाना चाहिए। इस दौरान प्रधान ने बडनगर रेलवे स्टेशन का दौरा कर पीएम मोदी के पिता की चाय दुकान भी देखी।
विज्ञापन