{"_id":"5e2ab21d8ebc3e4b605cff66","slug":"dharmendra-pradhan-on-p-chidambaram-over-india-rank-in-eiu-global-democracy-index-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार को 'टुकड़े टुकड़े गैंग' बताने पर भड़के धर्मेंद्र प्रधान, कहा- 'चिंदी चोर हैं चिदंबरम'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मोदी सरकार को 'टुकड़े टुकड़े गैंग' बताने पर भड़के धर्मेंद्र प्रधान, कहा- 'चिंदी चोर हैं चिदंबरम'
Fri, 24 Jan 2020 03:26 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Fri, 24 Jan 2020 03:26 PM IST
विज्ञापन
dharmendra pradhan-p chidambaram
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के टुकड़े-टुकड़े वाले बयान पर पलटवार करते हुए उन्हें चिंदी चोर बताया। गुरुवार को चिदंबरम ने डेमोक्रेसी इंडेक्स में भारत के 10 स्थान गिरने पर कहा था कि सत्ता में बैठे लोग ही असली टुकड़े-टुकड़े गैंग हैं।
विज्ञापन
प्रधान ने कहा कि चिदंबरम हाल ही में चोरी के आरोप में जेल से वापस आए हैं। देश जानता है कि उन्होंने अपने कार्यकाल में किस प्रकार काम किया। 'चिंदी चोरी' करने वाले चिदंबरम जैसे लोगों को हमेशा उनसे समस्या होती है जो नियम-कानून का पालन करते हैं।
विज्ञापन
सत्ता में बैठे लोग असली टुकड़े-टुकड़े गैंग
गौरतलब हो कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने लोकतंत्र सूचकांक में भारत के 10 स्थान लुढ़कने को लेकर गुरुवार को आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार में लोकतांत्रिक संस्थाओं को शक्तिहीन किया गया है और सत्ता में बैठे लोग असली टुकड़े-टुकड़े गैंग हैं।
विज्ञापन
पूर्व गृह मंत्री ने ट्वीट किया था कि भाजपा लोकतंत्र सूचकांक में 10 स्थान लुढ़क गया। पिछले दो साल के राजनीतिक घटनाक्रमों पर नजदीकी नजर रखने वाला कोई भी व्यक्ति यह जनता है कि लोकतंत्र को कुचला गया है और लोकतांत्रिक संस्थाओं को शक्तिहीन किया गया है। जो लोग सत्ता में हैं वो असली टुकड़े-टुकड़े गैंग हैं। चिदंबरम ने कहा कि भारत जिस दिशा में बढ़ रहा है उससे दुनिया सशंकित है। हर देशभक्त भारतीय को चिंतित होना चाहिए।
चिदंबरम ने आरोप लगाया था कि सरकार देशी की संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है। पिछले दो साल में लोकतांत्रिक मूल्यों में काफी गिरावट आई है। राजनीतिक घटनाक्रम पर नजर रखने वाला कोई भी व्यक्ति बता देगा कि कैसे लोकतंत्र को कुचला गया। भारत जिस दिशा में बढ़ रहा है, उससे दुनिया सकते में है। इससे हर देशभक्त को चिंतित होना चाहिए।
डेमोक्रेसी लिस्ट में भारत 51वें स्थान पर
'द इकोनॉमिस्ट' इंटेलीजेंस यूनिट (ईआईयू) द्वारा 2019 के लिए लोकतंत्र सूचकांक की वैश्विक सूची में भारत 10 स्थान लुढ़क कर 51वें स्थान पर आ गया है। संस्था ने इस गिरावट की मुख्य वजह देश में नागरिक स्वतंत्रता का क्षरण बताया है।
सूची के मुताबिक भारत का कुल अंक 2018 में 7.23 था जो अब घटकर 6.90 रह गया है। यह वैश्विक सूची 165 स्वतंत्र देशों और दो क्षेत्रों में लोकतंत्र की मौजूदा स्थिति का एक खाका पेश करती है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने और नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लागू करने से डेमोक्रेसी स्कोर में गिरावट आई।
सरकार ने माना- टुकड़े-टुकड़े गैंग के बारे में कोई जानकारी नहीं
पिछले हफ्ते गृह मंत्रालय ने एक आरटीआई के जवाब में कहा था कि उन्हें टुकड़े-टुकड़े गैंग के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसके बाद कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा था कि सरकार ही टुकड़े-टुकड़े गैंग को चला रही है। पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम आईएनएक्स मीडिया घोटाले में गिरफ्तार हुए थे। तिहाड़ जेल में 106 दिन बंद रहने के बाद उन्हें चार दिसंबर को जमानत मिली थी।