फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Dharmendra Pradhan Amit Shah No vacancy is vacant for the post of PM

Politics: प्रधान बोले- PM पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं; शाह ने कहा- नरेंद्र मोदी 2024 में फिर से पीएम बनेंगे

Sun, 15 Jan 2023 03:04 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 15 Jan 2023 03:04 PM IST
सार

नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन की टिप्पणी, "टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी में प्रधानमंत्री बनने की क्षमता है" पर पूछे गए एक सवाल का जवाब दते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मौजूदा समय में लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा है और जनता आने वाले चुनावों में उनके साथ खड़ी होगी। 

विज्ञापन
Union Minister Dharmendra Pradhan Amit Shah No vacancy is vacant for the post of PM
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को कहा है कि प्रधानमंत्री पद के लिए कोई भी वैकेंसी खाली नहीं है और 2024 के लोकसभा चुनाव में भी एनडीए जीत दर्ज करेगी।

विज्ञापन


विज्ञापन


नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन की टिप्पणी, "टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी में प्रधानमंत्री बनने की क्षमता है" पर पूछे गए एक सवाल का जवाब दते हुए कहा कि मौजूदा समय में लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा है और जनता आने वाले चुनावों में उनके साथ खड़ी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

देश ने दो बार नरेंद्र मोदी पर विश्वास जताया
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, गरीबों, महिलाओं, युवाओं, पिछड़ों और ग्रामीण लोगों ने पीएम मोदी को देश चलाने की जिम्मेदारी दी है। देश के लोगों ने लगातार दो बार नरेंद्र मोदी में विश्वास जताया है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि 2024 में भी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एनडीए की जीत होगी। 



नरेंद्र मोदी 2024 में फिर से पीएम चुने जाएंगे: अमित शाह
इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि हाल ही में संपन्न गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे न केवल राज्य के लिए बल्कि पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि इससे यह संदेश गया है कि नरेंद्र मोदी फिर से 2024 में प्रधानमंत्री के रूप में चुने जाएंगे। विपक्षी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का परोक्ष रूप से जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि गुजरात के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को राज्य में रिकॉर्ड संख्या में सीटों के साथ सत्ता में बनाए रखने में मदद करके उन लोगों को जवाब दिया, जिन्होंने गुजरात को बदनाम करने की कोशिश की। 

शाह ने कहा कि गुजरात के लोगों ने जातिवाद के जहर को खत्म करने के लिए काम किया है और खोखले, झूठे और आकर्षक वादे करने वालों को थप्पड़ मारा है। गुजरात के लोगों ने गुजरात और नरेंद्र मोदी को बदनाम करने की कोशिश करने वालों को जवाब दिया है। शाह ने कहा कि राज्य के विकास के लिए भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से बताने की जरूरत नहीं है, क्योंकि लोग चुनाव में इसका जवाब देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed