{"_id":"5f78df0c8ebc3e9b90282b2c","slug":"dharmendra-pradhan-becomes-the-first-union-minister-who-to-donated-plasma","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लाज्मा दान करने वाले पहले केंद्रीय मंत्री बने धर्मेंद्र प्रधान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्लाज्मा दान करने वाले पहले केंद्रीय मंत्री बने धर्मेंद्र प्रधान
Sun, 04 Oct 2020 01:59 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 04 Oct 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
- फोटो : twitter: @dpradhanbjp
वायरस की चपेट में आने के बाद स्वस्थ हुए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्लाज्मा दान किया। वह पहले केंद्रीय मंत्री हैं जिन्होंने प्लाज्मा दान किया है। शनिवार को उन्होंने कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज में प्लाज्मा दान किया, ताकि कोरोना संक्रमित मरीजों की जान बचाई जा सके।
विज्ञापन
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस व इस्पात मंत्री प्रधान ने हाल ही में स्वस्थ्य होकर वापस लौटे हैं। दो सप्ताह पहले प्रधान की रिपोर्ट निगेटिव आई थी, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी। अस्पताल से घर लौटते समय उन्होंने प्लाज्मा दान करने का फैसला किया। उन्होंने इलाज के बाद स्वस्थ हुए लोगों से प्लाज्मा दान करने की अपील की है। उन्होंने कहा, इससे एक ओर हम कई जिंदगियां बचा सकते हैं वहीं यह हमारे समाज के प्रति दायित्व को निभाने का भी अवसर है।
विज्ञापन