फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dharmasthala case CN Chinnayya released on bail has filed a police complaint against five people News In Hindi

धर्मस्थल मामला: जमानत पर रिहा सीएन चिन्नैया ने पांच लोगों के खिलाफ पुलिस में की शिकायत, जान को खतरा बताया

Sat, 20 Dec 2025 05:43 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलूरू Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 20 Dec 2025 05:43 PM IST
सार

कर्नाटक के धर्मस्थल मंदिर मामले में झूठी गवाही के आरोप में गिरफ्तार सीएन चिन्नैया को 18 दिसंबर को जमानत मिली। रिहाई के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें दावा किया कि सक्रिय कार्यकर्ता महेश शेट्टी थिमरौडी, गिरीश मत्तेनावर, टी. जयंथ, विट्टला गौड़ा और यूट्यूबर समीर एमडी उनकी और परिवार की जान को खतरे में डाल सकते हैं।

विज्ञापन
Dharmasthala case CN Chinnayya released on bail has filed a police complaint against five people News In Hindi
पुलिस प्रशासन - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक के धर्मस्थल मंदिर के मामले में झूठी गवाही के आरोप में गिरफ्तार सीएन चिन्नैया को हाल ही में जमानत पर रिहा किया गया था। रिहाई के बाद शनिवार को उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने अपनी और अपने परिवार की जान को खतरे की बात कही। पुलिस के अनुसार, चिन्नैया ने अपनी शिकायत में सक्रिय कार्यकर्ता महेश शेट्टी थिमरौडी, गिरीश मत्तेनावर, टी. जयंथ, विट्टला गौड़ा और यूट्यूबर समीर एमडी के नाम लिए हैं। ये लोग उस अभियान का हिस्सा थे जिसमें धर्मस्थल के पास अक्तूबर 2012 में 17 साल की पूर्व-विश्वविद्यालय छात्रा के कथित दुष्कर्म और हत्या के मामले में न्याय की मांग की गई थी।

विज्ञापन

मामले में चिन्नैया ने दावा किया कि उन्होंने कई मामलों में अपनी कथनों को वापस लिया है और इसके कारण ये लोग उन्हें और उनकी पत्नी को नुकसान पहुंचा सकते हैं। उनका आरोप है कि इन लोगों ने उन्हें धर्मस्थल मामले में झूठी शिकायत करने के लिए दबाव बनाया था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Khabaron Ke Khiladi: मनरेगा का नाम बदलने पर बवाल, खबरों के खिलाड़ी ने बताया क्या प्रावधानों पर कम हुई बात

विज्ञापन
विज्ञापन

18 दिसंबर को हुई थी चिन्नैया की रिहाई
बता दें कि चिन्नैया, जो पहले शिवमोग्गा जिले की जेल में थे, 18 दिसंबर को जमानत पर रिहा हुए। उसी दिन वह अपनी पत्नी और बहन के साथ धर्मस्थल पुलिस स्टेशन गए और सुरक्षा की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर उनके साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो पुलिस जिम्मेदार होगी। बेलथंगडी पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज कर ली है। वहीं दक्षिण कन्नड़ के उप-पुलिस अधीक्षक अरुण के ने बताया कि अब इस शिकायत के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



ये भी पढ़ें:- Supreme Court: नियम तोड़ने पर राजस्थान के 10 डेंटल कॉलेज भरेंगे ₹10-10 करोड़ का जुर्माना, अदालत का अहम फैसला

एसआईटी ने पेश की 3900 पेज की रिपोर्ट
पिछले महीने, धर्मस्थल में कथित दुष्कर्म, हत्या और गुप्त दफनाने के आरोपों की जांच के लिए गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बेलथंगडी कोर्ट में 3,900 पेज की रिपोर्ट पेश की थी। इस रिपोर्ट में छह लोगों को आरोपी बताया गया, जिनमें चिन्नैया भी शामिल हैं।

गौरतलब है कि मामले में धर्मस्थल मंदिर में सफाईकर्मी चिन्नैया ने दावा किया था कि 1995 से 2014 के बीच धर्मस्थल में महिलाओं और नाबालिगों के कई शव गुप्त रूप से दफनाए गए, जिनमें से कुछ पर दुष्कर्म  के निशान भी थे। हालांकि एसआईटी ने उनकी कथनों और सबूतों में काफी विरोधाभास पाए।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed