फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dhananjay, Pankaja should quit ministerial posts till probe on into sarpanch murder, demands social activist

Maharashtra: 'सरपंच हत्याकांड की जांच पूरी होने तक मंत्री पद छोड़ें मुंडे भाई-बहन', सामाजिक कार्यकर्ता की मांग

Tue, 31 Dec 2024 01:00 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्रपति संभाजीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्रपति संभाजीनगर Published by: बशु जैन Updated Tue, 31 Dec 2024 01:00 PM IST
सार

सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मामले में एनसीपी नेता व खाद्य आपूर्ति मंत्री धनंजय मुंडे और उनकी चचेरी बहन पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री पंकजा मुंडे बुरी तरह से घिर गए हैं। दोनों के मंत्री पद छोड़ने की मांग उठने लगी है। सामाजिक कार्यकर्ता अंजली दमानिया ने दोनों से हत्याकांड की जांच चलने तक मंत्री पद से इस्तीफा देने की मांग की है।

विज्ञापन
Dhananjay, Pankaja should quit ministerial posts till probe on into sarpanch murder, demands social activist
धनंजय मुंडे और पंकजा मुंडे। - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में बीड जिले के मसाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मामले में एनसीपी नेता व खाद्य आपूर्ति मंत्री धनंजय मुंडे और उनकी चचेरी बहन पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री पंकजा मुंडे बुरी तरह से घिर गए हैं। दोनों के मंत्री पद छोड़ने की मांग उठने लगी है। सामाजिक कार्यकर्ता अंजली दमानिया ने दोनों से हत्याकांड की जांच चलने तक मंत्री पद से इस्तीफा देने की मांग की है।

विज्ञापन


दमानिया ने दावा किया मुंडे भाई बहन देशमुख हत्याकांड के आरोपी वाल्मिक कराड को जानते हैं। पिछले कुछ दिन से हत्या के मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता अंजली दमानिया बीड जिला कलेक्टर कार्यालय के पास आंदोलन कर रहीं हैं। उन्होंने कहा कि चचेरे भाई-बहन पंकजा और धनंजय मुंडे वाल्मिक कराड को पिछले कई सालों से बहुत अच्छी तरह से जानते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब तक संतोष देशमुख हत्याकांड की जांच चल रही है, तब तक दोनों भाई-बहन को इस्तीफा दे देना चाहिए। दमानिया ने कहा कि अगर मामले में कुछ नहीं मिला तो उन्हें मंत्री पद वापस दे दिया जाए, लेकिन अभी उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। दमानिया ने दावा किया कि धनंजय मुंडे और वाल्मिक कराड के बीच वित्तीय संबंधों के ठोस सबूत थे। उन पर जिले में माफिया राज चलाने का आरोप था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपों को लेकर क्या बोले धनंजय मुंडे
पिछले सप्ताह सरपंच हत्याकांड में आरोप लगने के बाद मंत्री धनंजय मुंडे ने कहा था कि सरपंच संतोष देशमुख के हत्यारों को फांसी दी जाए। भले ही हत्यारे मेरे सहित किसी के भी करीबी हों, मैंने कहा है कि आरोपियों को दंडित किया जाना चाहिए। फिर भी अगर मुझे निशाना बनाया जा रहा है, तो आसानी से समझा जा सकता है कि यह किस तरह की राजनीति है। 


क्या है मामला
मासाजोग के सरपंच संतोष देशमुख को 9 दिसंबर को बीड में एक ऊर्जा फर्म पर जबरन वसूली की कोशिश को विफल करने के प्रयास के लिए अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। इससे महाराष्ट्र में बड़ा राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया है। पुलिस ने अब तक सरपंच की हत्या के सिलसिले में अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी के पूर्व तहसील प्रमुख विष्णु चाटे सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस तीन अन्य लोगों की तलाश कर रही है, जिन्हें 9 दिसंबर को देशमुख का अपहरण करने और उनकी बेरहमी से हत्या करने के लिए वांछित आरोपी बनाया गया है।  वांछित लोगों में बीड निवासी वाल्मिक कराड भी शामिल है, जो कथित तौर पर एनसीपी मंत्री और परली विधायक धनंजय मुंडे का करीबी सहयोगी बताया जा रहा है। इस मामले में विपक्ष और एक भाजपा विधायक लगातार मुंडे पर आरोप लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सरपंच की हत्या मामले में न्यायिक जांच की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed