फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dhananjay Munde says if actors do not eat tomatoes for 30 days their body protein value will not decrease

महाराष्ट्र: 'अगर अभिनेता टमाटर नहीं खाएंगे तो शरीर की प्रोटीन वैल्यू कम नहीं होगी', धनंजय मुंडे की फिसली जुबान

Sat, 15 Jul 2023 11:30 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 15 Jul 2023 11:30 PM IST
सार

मुंडे ने कहा कि टमाटर की कीमत बढ़ने के कारण कुछ लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। यदि किसान को टमाटर के लिए अधिक पैसा मिले तो बेहतर है। उस मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए। इसी दौरान उन्होंने कहा कि अगर अभिनेता 30 दिन तक टमाटर नहीं खाएंगे तो उनके शरीर की प्रोटीन वैल्यू कम नहीं होगी। 

विज्ञापन
Dhananjay Munde says if actors do not eat tomatoes for 30 days their body protein value will not decrease
Dhananjay Munde - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

विस्तार

देशभर में टमाटर की कीमतें आसमान छू रही हैं। हाल-फिलहाल इनमें कोई कमी भी होती नहीं दिख रही है। पिछले दिनों चंडीगढ़ में तो इसके फुटकर दाम 300 से 350 रुपये प्रति किलो पहुंच गए। वहीं, टमाटर की बढ़ती कीमतों पर सियासत भी शुरू हो गई है। दरअसल, शनिवार को महाराष्ट्र के नवनियुक्त कृषिमंत्री ने टमाटर को लेकर बेतुका बयान दे दिया है।

विज्ञापन


दरअसल, शुक्रवार को विभाग आवंटन के बाद राज्य के कृषिमंत्री बने NCP नेता धनंजय मुंडे ने आज कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक की। इसी दौरान टमाटर की बढ़ती कीमत पर बात करते हुए मुंडे ने कहा कि टमाटर की कीमत बढ़ने के कारण कुछ लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। यदि किसान को टमाटर के लिए अधिक पैसा मिले तो बेहतर है। उस मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए। इसी दौरान उन्होंने कहा कि अगर अभिनेता 30 दिन तक टमाटर नहीं खाएंगे तो उनके शरीर की प्रोटीन वैल्यू कम नहीं होगी। 
विज्ञापन


सुनील शेट्टी ने दिया था ये बयान
गौरतलब है कि उनका ये बयान तब आया है जब हाल ही में अभिनेता सुनील शेट्टी ने टमाटर की बढ़ती कीमतों पर बयान दिया था। शेट्टी ने कहा था कि उनकी पत्नी माना शेट्टी ताजगी सुनिश्चित करने के लिए एक या दो दिन के लिए सब्जियां खरीदना पसंद करती हैं। हालांकि, टमाटर की बढ़ती कीमतों का असर उनकी रसोई पर भी पड़ा है। सुनील ने कहा, “हम ताजी उगी हुई चीजें खाने में विश्वास करते हैं। टमाटर के दाम इन दिनों आसमान छू रहे हैं और इसका असर हमारी रसोई पर भी पड़ा है। आजकल मैं टमाटर कम खाता हूं। लोग सोच सकते हैं कि चूंकि मैं सुपरस्टार हूं, इसलिए ये चीजें मुझ पर असर नहीं करेंगी, लेकिन यह सच नहीं है, हमें ऐसे मुद्दों से भी निपटना होता है।”
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय राउत को नोटिस जारी
इस बीच, मुंबई क्राइम ब्रांच ने सीएम कार्यालय पर जेल में बंद अपराधियों से डील करने के आरोपों पर उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत को नोटिस जारी किया है। पुलिस ने संजय राउत से सबूत जमा करने को कहा है। साथ ही यह भी कहा है कि वे इसकी आगे जांच करेंगे।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed