{"_id":"600014ee8ebc3e33f6108ed2","slug":"dhananjay-munde-rape-case-dhananjay-munde-said-i-told-sharad-pawar-regarding-the-allegation","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के आरोप में घिरे धनंजय मुंडे का मंत्री पद खतरे में, पवार ने आरोपों को गंभीर बताया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दुष्कर्म के आरोप में घिरे धनंजय मुंडे का मंत्री पद खतरे में, पवार ने आरोपों को गंभीर बताया
Fri, 15 Jan 2021 04:44 AM IST
दीप्ति मिश्रा
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, मुंबई
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Fri, 15 Jan 2021 04:44 AM IST
विज्ञापन
Dhananjay Munde
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म के आरोपों में घिरे महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे का मंत्री पद खतरे में है। विपक्षी दल भाजपा मुंडे के इस्तीफे की मांग कर रही है। वहीं एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने पार्टी के नेता मुंडे पर लगे आरोपों को गंभीर बताया है।
विज्ञापन
पवार ने बृहस्पतिवार को कहा कि धनंजय ने सारी बातें बताई हैं। उन पर लगे आरोप गंभीर हैं। पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर कोई फैसला लेंगे। मुंडे के इस्तीफे के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्णय की प्रतीक्षा नहीं करेंगे। इस मामले में पार्टी ही अंतिम निर्णय लेगी लेकिन धनंजय के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। इस बीच शिवसेना नेता और मंत्री अब्दुल सत्तार ने मुंडे का बचाव करते हुए कहा कि प्यार किया तो डरना क्या। उन्होंने कहा कि मुंडे ने खुद कुबूल किया है कि वह शिकायतकर्ता की बहन के साथ संबंध में थे और दो बच्चे हैं। उन्होंने कुछ नहीं छिपाया है।
विज्ञापन
भाजपा नेता कृष्णा हेगड़े ने लगाया ब्लैकमेल करने का आरोप
इधर, मुंडे पर दुष्कर्म का आरोप लगाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। जिस युवती ने मुंडे पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है, उसने पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े को भी ब्लैकमेल करने की कोशिश की थी। हेगड़े विले पारले से कांग्रेस के पूर्व विधायक हैं लेकिन मौजूदा समय में भाजपा में हैं। उनके अलावा मनसे के एक नेता मनीष धुरी और जेट एयरवेज का पूर्व कर्मचारी रिजवान कुरैशी ने भी इसी तरह का आरोप मढ़ा है जिससे मामला पेचीदा हो गया है।
विज्ञापन
युवती पर ब्लैकमेल करने की शिकायत दर्ज
पूर्व विधायक हेगड़े ने कहा कि मुंडे पर आरोप लगाने वाली युवती ने उनके साथ भी संबंध बनाने की कोशिश की थी। वह साल 2010 से उनके पीछे पड़ी है और मित्र बनने के लिए बार-बार फोन कर मिलने के लिए बुलाती थी। उन्हें हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश करती थी, लेकिन उन्होंने उससे कोई संबंध नहीं रखा। अब जब धनंजय का मामला सामने आया तब आभास हुआ कि वह ब्लैकमेल कर रही थी। ऐसे लोगों का भंडाफोड़ होना आवश्यक है। इसलिए उन्होंने अंबोली पुलिस थाने में जाकर युवती के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायतकर्ता के वकील ने आरोप नकारे
ओशिवरा पुलिस थाने में मुंडे पर आरोप लगाने वाली रेणु शर्मा ने अपना बयान दर्ज कराया। उनके वकील रमेश त्रिपाठी ने कहा कि चार दिन में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने मंत्री को ब्लैकमेल करने के आरोप को गलत बताया। उन्होंने कहा कि उनकी मुवक्किल पेईंग गेस्ट के रूप में रहती है। उसको खाने के लाले पड़े हैं। आभूषण बेचकर अपना गुजारा कर रही है। उनके पास इतने सबूत हैं जिसे जारी करने पर लोगों की बोलती बंद हो जाएगी।