फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DGCAs advice, check the fare on the website of airlines going abroad

डीजीसीए की सलाह: विदेश जाने वाले एयरलाइंस की वेबसाइट पर जांचें किराया

Wed, 11 Aug 2021 06:12 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 11 Aug 2021 06:12 AM IST
सार

  • डीजीसीए ने ट्वीट किया, जब यात्री प्रस्थान से गंतव्य तक की यात्रा के टिकट की कीमत जानने का प्रयास कर रहे होते हैं तब मेटासर्च इंजन कभी-कभी कई एयरलाइन की सेवाओं को जोड़ कर किराया बताते हैं, जिससे किराया अधिक लगता है।

विज्ञापन
DGCAs advice, check the fare on the website of airlines going abroad
डीजीसीए - फोटो : ANI

विस्तार

विमानन नियामक एजेंसी (डीजीसीए) ने विदेश जा रहे यात्रियों को सलाह दी है कि उन्हें टिकट का किराया संबंधित एयरलाइन की वेबसाइट पर जांच लेना चाहिए क्योंकि मेटासर्च इंजन कई बार सही किराया नहीं बताते। भारत में गूगल  व स्काई स्कैनर जैसे कई मेटासर्च इंजन काम करते हैं।

विज्ञापन


डीजीसीए ने ट्वीट किया, जब यात्री प्रस्थान से गंतव्य तक की यात्रा के टिकट की कीमत जानने का प्रयास कर रहे होते हैं तब मेटासर्च इंजन कभी-कभी कई एयरलाइन की सेवाओं को जोड़ कर किराया बताते हैं, जिससे किराया अधिक लगता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


गृह मंत्रालय के अंतर राज्यीय परिषद सचिवालय में सचिव संजीव गुप्ता ने शिकायत की थी कि 26 अगस्त के लिए दिल्ली से लंदन की उड़ान का ब्रिटिश एयरवेज में इकोनॉमी क्लास का किराया 3.95 लाख रुपये था। नागर विमानन मंत्रालय ने स्पष्टीकरण दिया था कि अगस्त के दौरान दिल्ली से लंदन की उड़ान का इकोनॉमी क्लास का किराया 1.03 लाख से 1.47 लाख रुपये के बीच था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed