{"_id":"63bc04dabf58944e71556096","slug":"dgca-strict-about-recent-incidents-in-planes-show-cause-notice-to-air-india-manager-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"DGCA: विमानों में हाल ही में हुई घटनाओं को लेकर डीजीसीए सख्त, एयर इंडिया को कारण बताओ नोटिस जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
DGCA: विमानों में हाल ही में हुई घटनाओं को लेकर डीजीसीए सख्त, एयर इंडिया को कारण बताओ नोटिस जारी
Mon, 09 Jan 2023 09:08 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 09 Jan 2023 09:08 PM IST
सार
डीजीसीए के मुताबिक, छह दिसंबर 2022 को पेरिस-नई दिल्ली की उड़ान में यात्रियों के दुर्व्यवहार की दो घटनाएं हुईं। उन्हें डीजीसीए के संज्ञान में लाया गया।
विज्ञापन
डीजीसीए
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने विमानों में हाल ही में हुई घटनाओं को लेकर सख्त रुख अपनाया है। डीजीसीए ने एयर इंडिया के जवाबदेह प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। डीजीसीए ने पूछा है कि एयरलाइंस पर नियामक दायित्वों की अवहेलना के लिए कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए।
विज्ञापन
डीजीसीए के मुताबिक, छह दिसंबर 2022 को पेरिस-नई दिल्ली की उड़ान में यात्रियों के दुर्व्यवहार की दो घटनाएं हुईं। उन्हें डीजीसीए के संज्ञान में लाया गया। पहली घटना में एक यात्री को शौचालय में धूम्रपान करते पकड़ा गया। वह नशे में था और उसने चालक दल की बात नहीं मानी। एक अन्य घटना एक अन्य यात्री द्वारा कथित रूप से एक खाली सीट और साथी महिला यात्री के कंबल पर पेशाब करने से संबंधित है, जब वह शौचालय गई थी।
विज्ञापन
DGCA ने एयर इंडिया के जवाबदेह प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है कि 6 दिसंबर 2022 को पेरिस-नई दिल्ली उड़ान पर यात्रियों के दुर्व्यवहार से संबंधित उनके नियामक दायित्वों की अवहेलना के लिए उनके खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए।
विज्ञापन
26 नवंबर के मामले में दर्ज किए जाएंगे चालक दल के दो सदस्यों के बयान
‘एयर इंडिया’ के जिस विमान में एक व्यक्ति ने बुजुर्ग महिला सहयात्री पर कथित तौर पर पेशाब किया था, उसके चालक दल के दो सदस्यों के बयान मंगलवार को दर्ज किए जाएंगे। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि चालक दल के दो सदस्यों को सोमवार को पेश होना था, लेकिन वे दिल्ली से बाहर होने के चलते पेश नहीं हो सके। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि चूंकि 26 नवंबर की एअर इंडिया की उड़ान में शामिल रहे चालक दल के दो सदस्य दिल्ली से बाहर हैं, इसलिए वे आज जांच के सिलसिले में पेश नहीं हो सके। लिहाजा, हमने घटना के संबंध में बयान दर्ज करने के लिए उन्हें कल बुलाया है।