फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DGCA issues show cause notice to Air India for inordinate flight delays

Air India: डीजीसीए का एयर इंडिया को कारण बताओ नोटिस, उड़ानों में देरी और यात्रियों की परेशानी पर जताई नाराजगी

Fri, 31 May 2024 04:51 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Fri, 31 May 2024 04:51 PM IST
सार

Air India: डीजीसीए ने एयर इंडिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में अत्यधिक देरी और यात्रियों की देखभाल न करने के मामले में नाराजगी जताई गई है। 

विज्ञापन
DGCA issues show cause notice to Air India for inordinate flight delays
एयर इंडिया। - फोटो : ANI

विस्तार

एयर इंडिया का एक विमान तकनीकी खामियों के कारण सैन फ्रांसिस्को के लिए उड़ान नहीं भर सका। इस वजह से यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अब नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयर इंडिया की दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में अत्यधिक देरी और यात्रियों की देखभाल न करने के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया है।  

विज्ञापन

बता दें कि सैन फ्रांसिस्को जाने वाले एयर इंडिया के विमान को दिल्ली से गुरुवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उड़ान भरनी थी। तकनीकी खामियों के कारण उड़ान में काफी देरी हुई और यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। एयर इंडिया के अधिकारियों ने बताया के इसके बाद उड़ान का समय शुक्रवार दोपहर के लिए पुनर्निधारित किया गया।  
विज्ञापन


दो उड़ानों में अत्यधिक देरी के लिए कारण बताओ नोटिस
डीजीसीए ने पहला कारण बताओ नोटिस 30 मई को दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जाने वाली एआई 183 की उड़ान में अत्यधिक देरी के लिए जारी किया है। इसके अलावा 24 मई को मुंबई से सैन फ्रांसिस्को जाने वाली एआई 179 विमान की अंतरराष्ट्रीय उड़ान में भी अत्यधिक देरी के लिए नोटिस जारी किया गया है।  एक अधिकारी ने बताया कि नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एयर इंडिया की उड़ानों में देरी और यात्रियों को होने वाली परेशानी का संज्ञान लिया।  इसके बाद डीजीसीए द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘एयर इंडिया ने डीजीसीए के नियमों का उल्लंघन किया’ 
एयर इंडिया के यात्रियों को बिना एयर कंडीशनिंग के विमान में चढ़ाया गया था, जिस वजह से उन्हें भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। कारण बताओ नोटिस में इस बात पर जोर दिया गया है कि एयर इंडिया ने डीजीसीए के नियमों का उल्लंघन किया। इस तरह से यात्रियों को बार-बार असुविधा पहुंचाई गई। नोटिस में यह भी बताया गया है कि एयर इंडिया यात्रियों की देखभाल करने में बार-बार विफल हो रही है। उड़ानों में देरी के कारण एयरलाइंस द्वारा यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं से संबंधित मानदंडों का पालन नहीं किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed