{"_id":"5f3ee83f8ebc3eaae26951c8","slug":"dgca-is-doing-security-audit-of-indian-aviation-companies-after-kerala-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल हादसे के बाद डीजीसीए कर रहा सभी भारतीय विमानन कंपनियों की सुरक्षा का ऑडिट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल हादसे के बाद डीजीसीए कर रहा सभी भारतीय विमानन कंपनियों की सुरक्षा का ऑडिट
Fri, 21 Aug 2020 02:46 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 21 Aug 2020 02:46 AM IST
विज्ञापन
कोझिकोड प्लेन हादसा
- फोटो : social media
केरल के कोझिकोड एयरपोर्ट पर हुए विमान हादसे के बाद विमान नियामक प्राधिकरण डीजीसीए ने सभी भारतीय विमानन कंपनियों की विशेष सुरक्षा ऑडिट शुरू की है। अगस्त को एयर इंडिया का विमान कोझिकोड एयरपोर्ट के रनवे पर उतरते समय फिसलकर खाई में गिर गया था, जिसमें पायलट और सह पायलट समेत 18 यात्रियों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, सभी भारतीय एयरलाइंस का सुरक्षा ऑडिट होगा। यह पूर्ण एफओक्यूए (फ्लाइट ऑपरेशंस क्वालिटी एश्योरेंस) ऑडिट है। एफओक्यूए ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें सभी विमानों के डेटा का विश्लेषण होता है।
विज्ञापन
जिससे भविष्य में सुरक्षा में सुधार किया जा सके। पहले चरण में स्पाइसजेट और एयर इंडिया का ऑडिट हो रहा है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि डीजीसीए ने पहले ही देश के उन सभी एयरपोर्ट की विशेष सुरक्षा ऑडिट की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जहां मानसून के दौरान भारी बारिश होती है।
विज्ञापन
कोझिकोड विमान हादसे के चार दिन बाद सभी हवाईअड्डों की सुरक्षा ऑडिट की घोषणा की गई थी। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) देश में 100 से अधिक एयरपोर्ट का प्रबंधन करता है। इनमें कोझिकोड एयरपोर्ट भी शामिल है। दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू और हैदराबाद एयरपोर्ट का संचालन निजी कंपनियों के हाथों में है।