फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DGCA Directs Airlines to not book tickets until government issues order regarding flight operations

सरकार के दखल के बाद डीजीसीए का एयरलाइंस को निर्देश, अभी बंद रखें टिकट बुकिंग

Sun, 19 Apr 2020 10:46 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 19 Apr 2020 10:46 PM IST
सार

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एक सर्कुलर जारी करते हुए सभी एयरलाइंस को निर्देश दिया है कि वह अभी किसी तरह की घरेलू या अंतरराष्ट्रीय टिकट की बुकिंग न करें। इसमें कहा गया है कि लॉकडाउन समाप्त होने यानी तीन मई के बाद से उड़ानों के संचालन से संबंधित अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। डीजीसीए ने यह फैसला सरकार के दखल देने के बाद लिया। 

विज्ञापन
DGCA Directs Airlines to not book tickets until government issues order regarding flight operations
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बता दें कि एयर इंडिया ने घरेलू उड़ानों के लिए चार मई और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए एक जून की तिथि से टिकट बुकिंग की ऑनलाइन सेवा शुरू कर दी थी। हालांकि, नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी के निर्देश पर उसने भी टिकट बुकिंग रोक दी है। मंत्रालय ने कहा है कि टिकट बुकिंग की प्रक्रिया शुरू करने के लिए एयरलाइंस अभी सरकार के फैसले का इंतजार करें। 

विज्ञापन


कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन और यात्रा प्रतिबंधों के मद्देनजर डीजीसीए ने रविवार को परिपत्र जारी कर कहा , ‘सभी विमानन कंपनियों को टिकट बुकिंग करने से बचने का निर्देश दिया जाता है... विमानन कंपनियां यह याद रखें कि परिचालन शुरू करने के लिए उन्हें पर्याप्त समय दिया जाएगा।’ बता दें कि देश में लॉकडाउन 25 मार्च से लागू है, पहले यह 14 अप्रैल तक लागू था लेकिन फिर इसे बढ़ा कर तीन मई तक कर दिया गया है।
विज्ञापन


एयर इंडिया द्वारा टिकट बुकिंग शुरू करने पर नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट किया था कि सरकार ने अभी तक विमान सेवा शुरू करने पर कोई फैसला नहीं लिया है। इसलिए एयरलाइनों को निर्देश दिया जाता है कि वे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ान सेवाएं शुरू करने पर सरकार के फैसला लेने के बाद ही टिकटों की बुकिंग शुरू करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में प्रधानमंत्री लेंगे निर्णय

इससे पहले केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर मंत्रियों की बैठक हुई। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद थे। बैठक में सुझाव दिया गया कि हवाई यात्रा की सुविधा 15 मई से शुरू की जा सकती है। इस पर सिंह ने कहा कि इस मामले में अंतिम निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लेंगे। बैठक में मौजूद एक अधिकारी ने बताया कि हवाई और रेल यात्रा कब से शुरू होगी इसे लेकर किसी विशेष तारीख पर चर्चा नहीं हुई। यह कहना उचित रहेगा कि अभी इन सेवाओं के संचालन में और समय लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed