{"_id":"646f57493afd93c13f0b61d3","slug":"dgca-asks-go-first-to-submit-revival-plan-in-30-days-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Go First: कैसे उड़ान भरेगी संकटग्रस्त एयरलाइन गो फर्स्ट? 30 दिनों के भीतर डीजीसीए को बताना होगा प्लान","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Go First: कैसे उड़ान भरेगी संकटग्रस्त एयरलाइन गो फर्स्ट? 30 दिनों के भीतर डीजीसीए को बताना होगा प्लान
Thu, 25 May 2023 06:10 PM IST
निर्मल कांत
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 25 May 2023 06:10 PM IST
सार
नियामक के एक सूत्र ने बताया कि नियामक ने 24 मई को एयरलाइन को परिचालन के सतत पुनरुद्धार के लिए तीस दिनों की अवधि के भीतर एक व्यापक पुनरुद्धार योजना पेश करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
गो फर्स्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने संकटग्रस्त गो फर्स्ट से अपने परिचालन के पुनरुद्धान के लिए एक व्यापक योजना पेश करने को कहा है। नियामक ने इसके लिए उसे तीस दिन का समय दिया है। कंपनी ने तीन मई को को उड़ान बंद कर दी थी। एक सूत्र ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
नियामक के एक सूत्र ने बताया कि नियामक ने 24 मई को एयरलाइन को परिचालन के सतत पुनरुद्धार के लिए तीस दिनों की अवधि के भीतर एक व्यापक पुनरुद्धार योजना पेश करने की सलाह दी है। सूत्र ने कहा कि नियामक ने एयरलाइन से ऑपरेशनल विमानों, पायलटों और अन्य कर्मियों की उपलब्धता, रखरखाव व्यवस्था और वित्त पोषण की स्थिति और अन्य विवरण प्रस्तुत करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
सूत्र ने कहा कि गो फर्स्ट द्वारा प्रस्तुत पुनरुद्धार योजना की आगे की उचित कार्रवाई के लिए डीजीसीए द्वारा समीक्षा की जाएगी।