Air India Express Aircraft: इंडिगो के बाद हादसे का शिकार होने से बचा एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान, अचानक मस्कट की तरफ मोड़ा गया
कुछ घंटे पहले ही यूएई के शारजाह से हैदराबाद जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के बाद पाकिस्तान के कराची में इमरजेंसी लैंडिंग की गई थी। इसके थोड़ी देर बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में भी खराबी की खबर है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडिगो के विमान की कराची में इमरजेंसी लैंडिग के कुछ घंटे बाद ही एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान भी हादसे का शिकार होने से बचा। कालिकट से दुबई जा रहे विमान में अचानक जलने की गंध आई। इसके बाद विमान को मस्कट की तरफ डायवर्ट कर दिया गया। डीजीसीए ने बताया, विमान की फॉरवर्ड गैली में एक वेंट से जलने की गंध आई।
बता दें, इसके कुछ घंटे पहले ही यूएई के शारजाह से हैदराबाद जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के बाद पाकिस्तान के कराची में इमरजेंसी लैंडिंग की गई। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। वहीं इंडिगो एयरलाइंस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पायलट द्वारा विमान में तकनीकी खराबी देखे जाने के बाद, एहतियात के तौर पर विमान को पाकिस्तान के कराची की ओर मोड़ दिया गया। यात्रियों को हैदराबाद ले जाने के लिए कराची के लिए एक अतिरिक्त उड़ान भेजी जा रही है। बता दें दो सप्ताह में कराची में उतरने वाली यह दूसरी भारतीय एयरलाइन है।
14 जुलाई को भी हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग
वहीं इससे पहले 14 जुलाई की शाम को दिल्ली से वडोदरा जा रही इंडिगो फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग की गई थी। बताया गया था कि विमान में कुछ तकनीकी खराबी आई थी, जिसके बाद एहतियात के तौर पर इसकी आपात लैंडिंग कराई गई। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों में भारत में कई फ्लाइट्स को आपात तौर पर उतारे जाने की खबरें आ चुकी हैं।
48 घंटे में तीन अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन के विमानों की भारत में आपात लैंडिंग
भारत में पिछले 48 घंटों के अंदर तीन अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन्स के विमानों की आपात लैंडिंग कराई गई है। तीनों विमानों में तकनीकी खराबी के कारण उनकी आपात लैंडिंग हुई। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ये लैंडिंग शुक्रवार और शनिवार को कालीकट, चेन्नई और कोलकाता में की गईं। 16 जुलाई को एयर अरेबिया के एक विमान की कालीकट में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसके अलावा इथियोपियन एयरलाइंस के विमान को भी आपात स्थिति में कोलकाता में उतारा गया। वहीं 15 जुलाई को श्रीलंकाई एयरलाइंस के एक विमान की चेन्नई में आपात लैंडिंग कराई गई। डीजीसीए ने सभी घटनाओं की जांच के आदेश दिए हैं।