फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Devotees can travel to pilgrimage sites associated with Lord Ram by railway

रेलवे करवा रही है भगवान राम से जुड़े तीर्थ स्थलों की यात्रा, जानिए कितने करने होंगे खर्च

Fri, 23 Aug 2019 02:30 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 23 Aug 2019 02:30 PM IST
विज्ञापन
Devotees can travel to pilgrimage sites associated with Lord Ram by railway
रामायण एक्सप्रेस - फोटो : Twitter

भगवान राम से जुड़े धार्मिक स्थलों की यात्रा कराने वाली भारतीय रेल रामायण सर्किट यात्रा इस साल भी श्रद्धालुओं के लिए आयोजित की जाएगी। पिछले साल यह यात्रा सफल रही थी। यह ट्रेन भारत और श्रीलंका में भगवान राम के जीवन से जुड़े स्थलों पर लेकर जाती है। भारत की यात्रा ट्रेन के माध्यम से जबकि श्रीलंका की यात्रा चेन्नई से विमान के जरिए होगी।

विज्ञापन


रेलवे ने शुक्रवार को बताया कि रेलवे की कैटरिंग एवं पर्यटन कॉर्पोरेशन आईआरसीटीसी ने 2018 में विशेष पर्यटन ट्रेनों से चार पैकेज चलाए थे। पिछले बार की तरह ही इस साल भी नवंबर में दो यात्रा पैकेज आएगा। 
विज्ञापन


भारतीय स्थलों की 16 दिन और 17 रात की यात्रा का कुल खर्चा जहां प्रत्येक यात्री को 16,065 जमा करना होगा। वहीं श्रीलंका जाने वालों को 36,950 रुपये प्रति व्यक्ति देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली ट्रेन श्री रामायण यात्रा तीन नवंबर को राजस्थान के जयपुर से रवाना होगी और दिल्ली से होते हुए गुजरेगी। 16 दिन और 17 रात की इस यात्रा में श्रीलंका में ‘रामायण’ से जुड़े स्थल भी शामिल हैं।

वहीं दूसरी ट्रेन रामायण एक्सप्रेस मध्य प्रदेश के इंदौर से 18 नवंबर को यात्रा शुरू करेगी और वाराणसी से होकर गुजरेगी। वहीं इसी तरह की एक अन्य ट्रेन मदुरै से आने वाले महीनों में रवाना होगी।


पिछले साल पहली बार 14 दिसंबर को दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से भारत और श्रीलंका के लिए यात्रा शुरू हुई थी और सारी सीटें भरी हुई थी।

भारतीय स्थलों में अयोध्या का राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी, नंदीग्राम का भारत मंदिर, बिहार में सीतामढ़ी का सीता माता मंदिर, वाराणसी का तुलसी मानस मंदिर और संकट मोचन मंदिर, उत्तर प्रदेश में सीतामढ़ी का सीता समाहित स्थल, त्रिवेणी संगम, हनुमान मंदिर और प्रयाग का भारद्वाज आश्रम तथा श्रृंगवेरपुर में श्रृंगी ऋषि मंदिर, चित्रकुट में रामघाट और सती अनुसुय्या मंदिर, नासिक में पंचवटी, हम्पी अनजनद्री हिल और हनुमान जन्म स्थल तथा रामेश्वरम में ज्योतिर्लिंग शिव मंदिर शामिल है।

श्रीलंका में सीता माता मंदिर, अशोक वाटिका, विभिषण मंदिर और मुन्नेश्वर-मुन्नावरी का शिव मंदिर समेत कई स्थल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed