फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Devendra Fadnavis: We are working to resolve Maratha reservation issue within legal constitutional framework

Maharashtra: 'मराठा आरक्षण मुद्दे को कानूनी और संवैधानिक ढांचे में सुलझाने के लिए काम कर रहे', फडणवीस का बयान

Sat, 30 Aug 2025 05:12 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 30 Aug 2025 05:12 PM IST
सार

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शनिवार शाम को दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे के आंदोलन की अनुमति एक दिन के लिए और बढ़ा दी है।

विज्ञापन
Devendra Fadnavis: We are working to resolve Maratha reservation issue within legal constitutional framework
Devendra Fadnavis - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे की मांगों को कानूनी और संवैधानिक ढांचे के भीतर पूरा करने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले साल मराठा समुदाय को (सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग श्रेणी के तहत) दिया गया 10 प्रतिशत आरक्षण अभी भी लागू है, जबकि ओबीसी कोटे में आरक्षण के लिए जरांगे का अनिश्चितकालीन अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा।

विज्ञापन


फडणवीस ने कहा कि मराठा समुदाय को शिक्षा और रोजगार प्रदान करने के लिए सबसे ज्यादा फैसले 2014 और 2025 के बीच लिए गए। यह वह अवधि है, जब ज्यादातर समय भाजपा के नेतृत्व वाली सरकारें सत्ता में रही हैं। जरांगे के हजारों समर्थक दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान और उसके आसपास डेरा डाले हुए हैं, जहां से जरांगे ने अपना ताजा आंदोलन शुरू किया है।
विज्ञापन


इस बीच एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शनिवार शाम को दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे के आंदोलन की अनुमति एक दिन के लिए और बढ़ा दी है। दो दिनों में यह दूसरी बार है, जब मुंबई पुलिस ने आंदोलन के आयोजकों को अनुमति दी है। इससे पहले आजाद मैदान पुलिस को जरांगे के आंदोलन को एक और दिन के लिए अनुमति देने का आवेदन मिला था। मैदान पर आंदोलन की समय सीमा शाम 6 बजे तक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संविधान संशोधन जरूरी: शरद पवार
इस बीच राकांपा (सपा) अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि इन मुद्दों के समाधान के लिए संविधान संशोधन आवश्यक है, क्योंकि कुल आरक्षण की एक सीमा है। उन्होंने कहा कि लगभग 80 प्रतिशत मराठा खेती पर निर्भर हैं, लेकिन केवल कृषि ही उनका भविष्य सुरक्षित नहीं कर सकती, इसलिए आरक्षण ही एकमात्र विकल्प है। पवार ने यहां समारोह में कहा कि वह अन्य सांसदों के साथ संविधान संशोधन की आवश्यकता पर चर्चा कर रहे हैं। पवार ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय ने आरक्षण पर 52 प्रतिशत की सीमा लगाई है, लेकिन तमिलनाडु में न्यायालय ने 72 प्रतिशत आरक्षण को मंजूरी दे दी है। इस मुद्दे पर केंद्र की भूमिका पारदर्शी और स्पष्ट होनी चाहिए। देश को एक समान नीति की आवश्यकता है ताकि समाज में कोई कटुता न रहे।


सुविधाएं मुहैया करने में विफल रहने का आरोप
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार पर शहर में मराठा प्रदर्शनकारियों को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने में विफल रहने का आरोप लगाया और अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से उन्हें पानी, भोजन और शौचालय उपलब्ध कराने में मदद करने की अपील की। ठाकरे ने मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे से भी फोन पर बात की, जब उनकी पार्टी के सहयोगी अंबादास दानवे दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में कार्यकर्ता से मिलने गए। पूर्व मुख्यमंत्री पहले ही जरांगे के आंदोलन को समर्थन दे चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed