फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Devendra Fadnavis says govt avoiding to face issues of people to hold monsoon session only for two days

महाराष्ट्र : फडणवीस बोले- जन सरोकार के मुद्दों से बचने के लिए विधानसभा सत्रों को टाल रही है सरकार

Wed, 23 Jun 2021 07:10 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 23 Jun 2021 07:10 PM IST
सार

देवेंद्र फडणवीस ने आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ताधारी पार्टी के कार्यालयों या विरोध प्रदर्शनों और शपथ ग्रहण समारोहों में जब हजारों लोग आते हैं तब कोरोना नहीं फैलता है लेकिन विधानसभा सत्र को चलाने में कोरोना का बहाना बनाया जाता है।

विज्ञापन
Devendra Fadnavis says govt avoiding to face issues of people to hold monsoon session only for two days
देवेंद्र फडणवीस - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र विधानसभा में नेता विपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को राज्यपाल से मिलने के बाद विधानसभा सत्र को लेकर एक बार फिर से राज्य सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार हमेशा कोरोना का हवाला देते हुए विधानसभा सत्रों को टालने की कोशिश करती है। उन्होंने कहा कि  सरकार ने मात्र दो दिनों के लिए 5 और 6 जुलाई को मानसून सत्र का प्रस्ताव रखा है इससे साफ पता चलता है कि सरकार जन सरोकार के मुद्दे से भागने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ताधारी पार्टी के कार्यालयों या विरोध प्रदर्शनों और शपथ ग्रहण समारोहों में जब हजारों लोग आते हैं तब कोरोना नहीं फैलता है लेकिन विधानसभा सत्र को चलाने में कोरोना का बहाना बनाया जाता है।

विज्ञापन


फडणवीस ने कहा कि किसान और मराठा आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे जिसका समाधान जल्द से जल्द जरूरी है लेकिन यह सरकार इन पर चर्चा करने की बजाय इससे बचना चाहती है। फडणवीस ने कहा कि हमारी बातों को नहीं सुनी जा रही है और यही कारण है कि हम आज व्यापार सलाहकार समिति की बैठक से बाहर चले गए। 
विज्ञापन


यह सरकार एक दिन अपने आप गिर जाएगी : फडणवीस
यह सरकार एक दिन अपने आप गिर जाएगी, तब तक हम विपक्ष की भूमिका मजबूती से निभाएंगे। जिस दिन सरकार गिरेगी, हम विकल्प देंगे। हमें विश्वास है कि भाजपा 2024 में बहुमत से जीतेगी और राज्य प्रत्येक नागरिक की बात सुनी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed