फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Devendra Fadnavis says BJP will get another opportunity to come to power in Maharashtra

महाराष्ट्र: पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने किया बड़ा दावा, बोले- सत्ता में आने के लिए भाजपा को मिलेगा एक और मौका

Sat, 25 Sep 2021 05:35 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कुमार संभव Updated Sat, 25 Sep 2021 05:35 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि हमें सत्ता में आने का मौका दोबारा मिलेगा। लोकतंत्र में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। फडणवीस ने कहा कि अगर उनकी सरकार को कुछ और वक्त मिलता तो मथाडी मजदूरों की समस्याओं का निदान हो जाता। 

विज्ञापन
Devendra Fadnavis says BJP will get another opportunity to come to power in Maharashtra
देवेंद्र फडणवीस - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा के दिग्गज नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य की सियासत के मद्देनजर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भाजपा को महाराष्ट्र में अपनी सरकार बनाने के लिए एक और मौका मिलेगा। 

विज्ञापन


फडणवीस ने कही यह बात
मजदूर नेता अन्नासाहेब पाटिल की 88वीं जयंती पर नवी मुंबई में उन्होंने मथाडी मजदूरों को संबोधित करते हुए हेड लोडर संबंधित मसलों का जल्द समाधान निकलने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि हमें सत्ता में आने का मौका दोबारा मिलेगा। लोकतंत्र में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। फडणवीस ने कहा कि अगर उनकी सरकार को कुछ और वक्त मिलता तो मथाडी मजदूरों की समस्याओं का निदान हो जाता। 
विज्ञापन


मथाडी मजदूरों की समस्या से हुए रूबरू
बता दें कि अक्तूबर 2019 के दौरान हुए विधानसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र में शिवसेना-कांग्रेस और एनसीपी के गठबंधन वाली महा विकास अघाड़ी सरकार बनी थी। फडणवीस ने कहा कि इस सरकार के पास मथाडी मजदूरों की समस्याओं को दूर करने का मौका है, लेकिन यह दिक्कत अब तक अनसुलझी है। मुझे विश्वास है कि इस समस्या का समाधान जरूर निकलेगा। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को राजनीति से इतर मथाडी मजदूरों के लिए काम करना चाहिए। जानकारी के मुताबिक, इस दौरान केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव समेत कई मथाडी नेता मौजूद थे। फडणवीस ने केंद्रीय मंत्री से इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द कराने का अनुरोध किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed