फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Devendra Fadnavis said that alliance of Shivsena, Congress and NCP was pre planned

फडणवीस ने लगाया आरोप, पहले से तय था शिवसेना का एनसीपी और कांग्रेस से गठबंधन

Tue, 10 Dec 2019 04:42 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 10 Dec 2019 04:42 AM IST
विज्ञापन
Devendra Fadnavis said that alliance of Shivsena, Congress and NCP was pre planned
देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो)

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को आरोप लगाया कि राज्य में शिवसेना का एनसीपी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) और कांग्रेस के साथ गठबंधन पहले से ही तय था। उन्होंने दावा किया कि यह गठबंधन भाजपा को सत्ता से दूर करने के लिए पूर्व नियोजित कदम था।

विज्ञापन


एक स्थानीय समाचार से बातचीत के दौरान फडणवीस ने कहा कि उन्होंने अपनी सरकार के पांच साल के कार्यकाल के दौरान शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को, जो फिलहाल तीनों दलों के महा विकास अघाड़ी सरकार में मुख्यमंत्री हैं, कभी निराश नहीं किया। उन्होंने दावा किया कि शिवसेना ने उन्हें सत्ता से दूर करने का पहले ही मन बना लिया था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘चुनाव के बाद के दिनों के दौरान शिवसेना के व्यवहार पर सोचने पर मैंने महसूस किया कि शिवसेना का राकांपा और कांग्रेस के साथ गठबंधन पूर्वनियोजित था।’ फडणवीस ने दावा किया, ‘हमारे पिछले पांच साल के कार्यकाल के दौरान मैंने कभी उद्धव ठाकरे को किसी मुद्दे पर निराश नहीं किया, फिर भी 2019 के चुनाव के बाद उद्धव जी ने मेरे फोन कॉल तक का भी उत्तर नहीं दिया।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed