{"_id":"64944e4b17918f347a024084","slug":"devendra-fadnavis-said-amit-shah-enough-to-handle-situation-in-manipur-no-need-for-pm-modi-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: 'मणिपुर में स्थिति संभालने के लिए अमित शाह काफी, पीएम मोदी की जरूरत नहीं', रैली में बोले फडणवीस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: 'मणिपुर में स्थिति संभालने के लिए अमित शाह काफी, पीएम मोदी की जरूरत नहीं', रैली में बोले फडणवीस
Thu, 22 Jun 2023 07:06 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 22 Jun 2023 07:06 PM IST
सार
देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को कहा कि जातीय हिंसा प्रभावित मणिपुर में स्थिति को संभालने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ही काफी हैं और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उत्तर-पूर्वी राज्य का दौरा करने की कोई आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
Devendra Fadnavis
- फोटो : Social Media
विस्तार
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को कहा कि जातीय हिंसा प्रभावित मणिपुर में स्थिति को संभालने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ही काफी हैं और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उत्तर-पूर्वी राज्य का दौरा करने की कोई आवश्यकता नहीं है। फडनवीस का यह बयान शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी मणिपुर का दौरा करने के बजाय अमेरिका का दौरा क्यों कर रहे हैं।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सतारा जिले के कराड शहर में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। यहां उन्होंने ठाकरे का नाम लिए बिना कहा कि कुछ दिन पहले, महाराष्ट्र के एक नेता ने कहा था कि पीएम मोदी अमेरिका का दौरा कर रहे हैं, लेकिन मणिपुर का नहीं। मैं उन्हें बताना चाहूंगा कि हमारे केंद्रीय मंत्री अमित शाह मणिपुर में स्थिति को संभालने के लिए यह पर्याप्त है। पीएम मोदी को वहां जाने की कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आप (ठाकरे) 'मातोश्री' से वर्ली तक भी नहीं गए, लेकिन आप पीएम मोदी को अमेरिका के बजाय मणिपुर जाने के लिए कह रहे हैं। क्या उन्हें इस पर बोलने का भी कोई अधिकार है ?
विज्ञापन
मैतई समुदाय की अनुसूचित जनजाति (एसटी) दर्जे की मांग के विरोध में तीन मई को पहाड़ी जिलों में 'आदिवासी एकजुटता मार्च' आयोजित किए जाने के बाद मणिपुर में हिंसक झड़पें हुईं। अब तक करीब 120 लोगों की जान जा चुकी है और 3,000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। वहीं हिंसा को देखते हुए केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने मणिपुर के हालात पर 24 जून को सर्वदलीय बैठक बुलाई है।