फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Devendra Fadnavis Maharashtra MLAs slam bureaucratic apathy Question asked in 2009 reply received in 2021

2009 में पूछा सवाल, 2021 में मिला जवाब: नौकरशाही की उदासीनता पर महाराष्ट्र के CM फडणवीस ने सुनाया किस्सा

Tue, 24 Feb 2026 07:09 PM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Tue, 24 Feb 2026 07:09 PM IST
सार

महाराष्ट्र में विधानसभा सत्र के दौरान विधायकों के पत्रों का जवाब देने में अधिकारियों की ओर से की जा रही देरी चर्चा का विषय रहा। इस दौरान सीएम देवेंद्र फडणवीस ने नौकरशाहों की ओर से की जाने वाली देरी पर खुद से जुड़ा एक किस्सा सुनाया।

विज्ञापन
Devendra Fadnavis Maharashtra MLAs slam bureaucratic apathy Question asked in 2009 reply received in 2021
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

महाराष्ट्र विधानसभा में मंगलवार को विधायकों के पत्रों का जवाब देने में अधिकारियों की ओर से की जा रही देरी के मुद्दे पर चर्चा हुई। इस चर्चा में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि उन्हें 2009 में पूछे गए एक प्रश्न का उत्तर 2021 में मिला।
विज्ञापन


सदन में इस मुद्दे को उठाते हुए सत्ताधारी भाजपा के सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि मुख्य सचिव भी विधायकों की ओर से लिखे गए पत्रों का समय पर जवाब नहीं देते हैं। पूर्व मंत्री ने बताया कि उन्हें ऐसे ही एक पत्र का जवाब चार साल बाद मिला, जिसमें दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और ऐसे मामलों में जवाबदेही तय करने के लिए कानून बनाने की मांग की गई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: President: 'स्वास्थ्य सेवाएं देते समय अपनी जिम्मेदारी निभाएं', राष्ट्रपति मुर्मू का निजी अस्पतालों को संदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता को दिया सीएम फडणवीस ने जवाब
कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने इस मांग का समर्थन करते हुए कहा कि भाजपा नेता के लिए अपनी ही सरकार पर सवाल उठाना उचित है। चर्चा में हस्तक्षेप करते हुए मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि जहां मुनगंटीवार को चार साल में जवाब मिला, वहीं उन्हें खुद 2021 में उस सवाल का जवाब मिला जो उन्होंने 2009 में विधायक के रूप में उठाया था।

ये भी पढ़ें: मुंबई में प्रदूषण पर सरकार का बड़ा एक्शन: 1000 से ज्यादा कंस्ट्रक्शन साइट्स को काम रोकने का नोटिस जारी

विधायक था तब पूछा सवाल, जवाब तब मिला जब विपक्ष का नेता था
फडणवीस ने कहा कि जब तक जवाब आया, तब तक वह मुख्यमंत्री और फिर विपक्ष के नेता बन चुके थे, और उन्होंने अध्यक्ष से उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया। विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने कहा कि विधायकों के पत्रों और अधिकारियों के प्रश्नों का समय पर जवाब सुनिश्चित करने के लिए विधानसभा एक डिजिटल प्लेटफॉर्म शुरू करने जा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह की देरी को रोकने के लिए नई प्रणाली के तहत जिम्मेदारी तय की जाएगी।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed