{"_id":"63fa97114fc4ea014f0973a3","slug":"devendra-fadnavis-claimed-uddhav-thackeray-had-offered-cm-post-on-rebellion-in-shiv-sena-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: शिवसेना में विद्रोह पर उद्धव ने की थी सीएम पद की पेशकश, फडणवीस ने किया बड़ा दावा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: शिवसेना में विद्रोह पर उद्धव ने की थी सीएम पद की पेशकश, फडणवीस ने किया बड़ा दावा
Sun, 26 Feb 2023 04:47 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, मुंबई।
एजेंसी, मुंबई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 26 Feb 2023 04:47 AM IST
सार
देवेन्द्र फडणवीस ने एक साक्षात्कार में कहा, जब एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में विधायकों ने बगावत की थी तब उद्धव ठाकरे ने उनसे संपर्क किया था। लेकिन मैंने उन्हें जवाब दिया कि हम आगे बढ़ चुके हैं।
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया है कि शिवसेना में बगावत के बाद उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद की पेशकश की थी। वहीं, इस बयान पर शिवसेना (यूबीटी) नेता व सांसद संजय राउत ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस लोगों के बीच सनसनी फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
देवेन्द्र फडणवीस ने एक साक्षात्कार में कहा, जब एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में विधायकों ने बगावत की थी तब उद्धव ठाकरे ने उनसे संपर्क किया था। लेकिन मैंने उन्हें जवाब दिया कि हम आगे बढ़ चुके हैं।
विज्ञापन
उद्धव ने कहा कि जो हो गया सो हो गया, अब आप मुख्यमंत्री बनिए। मैंने साफ कर दिया कि अब समय बीत चुका है। मैं विश्वासघात करने वालों में से नहीं हूं। अब एकनाथ शिंदे और विधायक हमारे साथ आए हैं तो हम उनके साथ विश्वासघात नहीं कर सकते। यह हमारी राजनीति का हिस्सा नहीं है। वहीं, राउत ने कहा कि जब उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री थे तब फडणवीस विपक्ष के नेता थे। ऐसे में जब दो नेता चर्चा करते हैं तो उसमें गलत क्या है।
विज्ञापन
शिवसेना गंवाने के बाद दोबारा मिशन महाराष्ट्र पर निकले उद्धव
शिवसेना गंवाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे एक बार फिर मिशन महाराष्ट्र पर हैं। उन्होंने शनिवार को राज्यव्यापी शिव गर्जना और शिवसंवाद अभियान की शुरुआत की। यह तीन मार्च तक चलेगा। अभियान का मकसद स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना और शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) में जारी पतझड़ को रोकना है। अभियान में उद्धव ने अपने निष्ठावान नेताओं को लगाया है। आगामी 27 फरवरी से विधान मंडल का बजट सत्र शुरू हो रहा है। इसलिए समर्थक विधायकों को इसमें शामिल नहीं किया गया है।