फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Devendra Fadnavis change his twitter bio write Maharashtra Sevak Maharashtra Politics updates

'महाराष्ट्र के सेवक' बने देवेंद्र फडणवीस, ट्विटर प्रोफाइल में किया बदलाव

Wed, 13 Nov 2019 11:27 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 13 Nov 2019 11:27 AM IST
विज्ञापन
Devendra Fadnavis change his twitter bio write Maharashtra Sevak Maharashtra Politics updates
देवेंद्र फडणवीस ने बदला ट्विटर का बायो - फोटो : Social Media

महाराष्ट्र में चल रहे सियासी खींचतान के बीच पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने ट्विटर हैंडल के प्रोफाइल में बदलाव किया है। फडणवीस ने अभी तक अपने ट्विटर बायो में मुख्यमंत्री लिखा हुआ था, लेकिन अब वह महाराष्ट्र सेवक बन गए हैं।

विज्ञापन


बता दें कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मंगलवार को राज्य के मौजूदा राजनैतिक स्थिति को देखते हुए राष्ट्रपति शासन की सिफारिश की थी। जिसपर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन को मंजूरी दी।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार राज्य में सभी पार्टियां नए समीकरण बनाने में जुट गई हैं। भाजपा ने एनसीपी से नजदीकियां बढ़ानी शुरू कर दी है वहीं शिवसेना कांग्रेस के करीब जाती दिख रही है। शरद पवार के बयानों ने राज्य में चल रहे सियासी गतिरोध को और उलझा दिया है। एनसीपी अपनी भावी रणनीति तय करने के लिए मुंबई में बैठक कर रही है। माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद कोई बड़ी घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्ता संघर्ष सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा
महाराष्ट्र में जारी सत्ता संघर्ष सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है। शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की गठबंधन सरकार बनने से पहले ही राज्य में राष्ट्रपति शासन लग गया। राज्यपाल की सिफारिश को मंगलवार शाम को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति शासन को मंजूरी दी। 


महाराष्ट्र में जैसे ही राष्ट्रपति शासन लगा तो शिवसेना ने सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर कर दी। शिवसेना ने दायर अपील में राज्यपाल के द्वारा अधिक समय ना दिए जाने का हवाला दिया गया है। हालांकि शिवसेना ने राष्ट्रपति शासन लगाने के खिलाफ दूसरी याचिका दायर नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed