फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Deve Gowda says CPIM has some confusion about BJP-JDS alliance

BJP-JDS गठबंधन पर रार: ‘काश मेरे मित्रों ने मुझसे पूछ लिया होता’, केरल CM के तीखे वारों पर बोले देवगौड़ा

Sat, 21 Oct 2023 11:06 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 21 Oct 2023 11:06 AM IST
सार

देवगौड़ा ने कहा था कि केरल के मुख्यमंत्री विजयन ने पार्टी को बचाने के लिए भाजपा के साथ कर्नाटक में आगे बढ़ने के लिए पूरी सहमति दे दी है। हालांकि, विजयन ने शुक्रवार को इस दावे को खारिज कर दिया था। इसके बाद केरल में सियासी घमासान मच गया था।

विज्ञापन
Deve Gowda says CPIM has some confusion about BJP-JDS alliance
एचडी देवगौड़ा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) के वरिष्ठ नेता एचडी देवगौड़ा ने अपने बयान पर केरल में मचे सियासी घमासान पर सफाई दी। उन्होंने शनिवार को कहा कि कर्नाटक में भाजपा के साथ उनकी पार्टी के गठबंधन को लेकर केरल की माकपा में कुछ भ्रम है। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी यह नहीं कहा कि पड़ोसी राज्य में सत्तारूढ़ वाम दल इस गठबंधन का समर्थन करता है।

विज्ञापन

उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा, 'माकपा में मेरे बयान को लेकर कुछ भ्रम है। ऐसा लगता है कि मेरे कम्युनिस्ट मित्रों ने न तो मैंने जो कहा और न ही उस संदर्भ का पालन किया, जिसमें मैंने कहा था।

विज्ञापन

पार्टी इकाइयों के भीतर चीजें अनसुलझी
उन्होंने कहा, 'मैंने केवल यह कहा कि केरल में मेरी पार्टी इकाई एलडीएफ सरकार के साथ मिल रही है क्योंकि भाजपा के साथ हमारे गठबंधन के बाद कर्नाटक के बाहर मेरी पार्टी इकाइयों के भीतर चीजें अनसुलझी हैं। काश माकपा नेताओं ने अपने शब्दों का चयन बेहतर तरीके से किया होता या स्पष्टीकरण मांगा होता।’

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर हुआ बवाल
गौरतलब है, देवगौड़ा ने हाल ही में जेडीएस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री सीएम इब्राहिम को भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर पार्टी नेतृत्व के खिलाफ बगावत करने पर राज्य कार्यसमिति से हटा दिया था। साथ ही देवगौड़ा ने कहा था कि केरल की वाम सरकार के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने पार्टी को बचाने के लिए भाजपा के साथ कर्नाटक में आगे बढ़ने के लिए पूरी सहमति दे दी है। हालांकि, विजयन ने शुक्रवार को देवगौड़ा के इस दावे को खारिज कर दिया था।

गठबंधन के खिलाफ
केरल के मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री से अपने बयान को सही करने के लिए भी कहा था। विजयन ने कड़े शब्दों में कहा था कि जेडीएस की राज्य इकाई ने स्पष्ट कर दिया है कि वे भाजपा के साथ गठबंधन के खिलाफ हैं और वे केरल में वाम मोर्चे के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।

उन्होंने कहा, 'यह पहली बार नहीं है जब देवगौड़ा भाजपा से हाथ मिला रहे हैं। हम सभी को 2006 याद है, जब जेडीएस भाजपा में शामिल हो गई थी। उन्होंने इस विचारधारा को छोड़ दिया और अपने बेटे के लिए मंत्री पद पाने के लिए भाजपा से जुड़ गए।’

कांग्रेस के उस आरोप पर भी हमला, जिसमें कहा गया था कि माकपा और भाजपा के बीच संबंध हैं। इस पर विजयन ने कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी को खुद को मूर्ख नहीं बनाना चाहिए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed