Devbhumi Dwarka: अनंत अंबानी की जामनगर से द्वारकाधीश मंदिर तक की पदयात्रा पूरी; द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे
हमारे देश में पदयात्रा करना एक बेहद ही पुरानी परंपरा रही है, जो ईश्वर से जुड़ने का एक आध्यात्मिक तरीका माना जाता है। इसी परंपरा को निभाते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निदेशक अनंत अंबानी ने भी एक ऐसी ही धार्मिक यात्रा की है। उन्होंने कहा, 'मैं रामनवमी के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देता हूं। मैंने द्वारकाधीश के दर्शन किए और इसके साथ ही मेरी पदयात्रा पूरी हुई...'
विस्तार
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निदेशक अनंत अंबानी की जामनगर से द्वारकाधीश मंदिर तक की पदयात्रा आज पूरी हुई। वे रविवार को द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे। अनंत अंबानी की मां और रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक-अध्यक्ष नीता अंबानी और उनकी पत्नी राधिका मर्चेंट आज उनके साथ शामिल हुईं।
अनंत अंबानी ने कहा, 'यह मेरी धार्मिक यात्रा है। मैंने इस यात्रा की शुरुआत भगवान के नाम से की थी और उन्हीं के नाम से यात्रा का अंत करेंगे। मैं भगवान द्वारकाधीश का धन्यवाद करता हूं। मैं इस यात्रा में मेरे साथ शामिल होने वाले लोगों का भी धन्यवाद करता हूं। मेरी पत्नी आज मेरे साथ शामिल हुईं और मेरी मां मेरे साथ हैं। जब मैंने अपने पिता को इस यात्रा के बारे में बताया तो उन्होंने मुझे बहुत हिम्मत दी।'
#WATCH | Devbhumi Dwarka, Gujarat | 'Padyatra' of Anant Ambani, Director, Reliance Industries Limited, from Jamnagar to Dwarkadhish Temple, completed today and arrived at Dwarkadhish Temple on the occasion of #RamNavami2025.
विज्ञापन विज्ञापन
Anant Ambani says, "I extend my best wishes to all on… pic.twitter.com/JhL6KGkqvQ — ANI (@ANI) April 6, 2025
राधिका मर्चेंट ने कहा, 'आज अनंत का 30वां जन्मदिन है। उनकी इच्छा थी कि वे हमारी शादी के बाद यह पदयात्रा करें... हमें गर्व है कि हम आज यहां उनका जन्मदिन मना रहे हैं। मैं उन सभी लोगों का आभार व्यक्त करती हूं जिन्होंने उनकी पदयात्रा को सफल बनाने के लिए उन्हें आशीर्वाद दिया...'
नीता अंबानी ने कहा, 'एक मां के रूप में, अपने सबसे छोटे बेटे अनंत को द्वारकाधीश के इस दिव्य स्थान की पदयात्रा पूरी करते देखना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है... पिछले 10 दिनों से अनंत की पदयात्रा में शामिल सभी युवा हमारी संस्कृति का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। मैं द्वारकाधीश से यही प्रार्थना करती हूं कि वे अनंत को शक्ति प्रदान करें...'
29 मार्च को 170 किलोमीटर लंबी पदयात्रा शुरू की थी
29 साल के अनंत अंबानी ने 29 मार्च को जामनगर (गुजरात) से द्वारका तक की 170 किलोमीटर लंबी पदयात्रा शुरू की थी। यह यात्रा उन्होंने हर रात करीब सात घंटे में 20 किलोमीटर चलकर पूरी की। अनंत अंबानी अपने 30वें जन्मदिन से पहले द्वारका पहुंचे।
स्थानीय लोगों ने की अनंत अंबानी का सम्मान
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निदेशक अनंत अंबानी को उनकी इस यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों से बहुत सम्मान मिला। कई लोग उनके साथ कुछ दूरी तक पैदल चले, कुछ ने भगवान द्वारकाधीश की तस्वीरें दीं और कुछ लोग अपने घोड़े लेकर फोटो खिंचवाने भी आए।
कई अहम जिम्मेदारियां निभा रहे अनंत अंबानी
अनंत अंबानी धार्मिक रूप से बहुत आस्थावान हैं। वे बद्रीनाथ, केदारनाथ, कामाख्या, नाथद्वारा, कालीघाट और कुंभ मेले जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कर चुके हैं और वहां दान भी करते हैं। धार्मिक आस्था के साथ-साथ अनंत बिजनेस की दुनिया में भी सक्रिय हैं। वे रिलायंस की रिफाइनरी और नए ऊर्जा प्रोजेक्ट्स की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने वंतारा नाम से एक पशु संरक्षण केंद्र भी शुरू किया है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।