{"_id":"5c599ecebdec225334437d55","slug":"details-of-the-latest-situation-after-priyanka-meets-sonia-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई राहुल के साथ बैठक, मां सोनिया से मुलाकात...व्यस्त रहा प्रियंका गांधी का दिन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाई राहुल के साथ बैठक, मां सोनिया से मुलाकात...व्यस्त रहा प्रियंका गांधी का दिन
Tue, 05 Feb 2019 08:15 PM IST
अमित मंडल
शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित मंडल
Updated Tue, 05 Feb 2019 08:15 PM IST
विज्ञापन
priyanka gandhi
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार फरवरी को अमेरिका से दिल्ली लौटीं प्रियंका गांधी का 5 फरवरी का दिन काफी व्यस्त रहा। प्रियंका ने दिल्ली आने के बाद भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से चर्चा की। वह मां, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी से मिलने दस जनपथ गईं और राजनीति के ताजा मामलों से अवगत होने में खुद को व्यस्त रखा।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा के करीबी सूत्र के अनुसार कांग्रेस महासचिव राजनीति की पारी खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उ.प्र. में कांग्रेस को राजनीतिक मजबूती देना उनके मुख्य एजेंडे में है और इसके लिए उनका कार्यालय लगातार सक्रिय है। सात फरवरी और नौ फरवरी को कांग्रेस राहुल गांधी ने पार्टी के नेताओं, महासचिवों, प्रदेश अध्यक्षों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में प्रियंका गांधी भी शामिल होगी।
विज्ञापन
समझा जा रहा है कि इसके बाद उ.प्र. में राजनीतिक अभियान को धार देने में जुट जाएंगी। प्रियंका और ज्योतिरादित्य सिंधिया को कांग्रेस महासचिव बनाने के बाद उन्हें उ.प्र. का प्रभार सौंपा गया है। प्रियंका के पास पूर्वी उ.प्र. का तो ज्योतिरादित्य के पास पश्चिमी उ.प्र. का प्रभार है। माना जा रहा है कि जल्द ही पार्टी को नया प्रदेश अध्यक्ष भी दे सकती है।
विज्ञापन
गुलाम नबी आजाद ने बनाई दूरी
प्रियंका और ज्योतिरादित्य को उ.प्र. का प्रभार दिए जाने के बाद कांग्रेस महासचिव और उ.प्र. के प्रभारी रहे गुलाम नबी आजाद ने राज्य के राजनीतिक कार्यक्रकमों से दूरी बना ली है। आजाद को हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है और वह हरियाणा में राजनीतिक पहल को धार देने में जुट गए हैं।
इसके चलते कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के उ.प्र. में प्रस्तावित कार्यक्रमों को नए सिरे से तैयार किया जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी लोकसभा चुनाव के बाबत प्रचार अभियान में प्रियंका को पूरे देश में उतारेगी।