फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Despite the Corona crisis, the monsoon session of Parliament can begin on its schedule says Loksabha Speaker Om Birla

कोरोना संकट के बावजूद समय पर शुरू हो सकता है संसद का मानसून सत्र: ओम बिरला

Sun, 10 May 2020 04:30 PM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sun, 10 May 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
Despite the Corona crisis, the monsoon session of Parliament can begin on its schedule says Loksabha Speaker Om Birla
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (फाइल) - फोटो : Om Birla Twitter

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार को अंदेशा जताते हुए कहा है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण संसद के मानसून सत्र की शुरुआत में देरी हो सकती है। हालांकि, उन्होंने कहा कि अभी भी यही उम्मीद की जा रही है कि यह अपने तय समय पर शुरू हो सकता है। बता दें कि संसद का मानसून सत्र आमतौर पर जून के अंतिम सप्ताह या जुलाई के पहले सप्ताह में शुरू होता है। 

विज्ञापन


पिछले साल, संसद का मानसून सत्र 20 जून से 7 अगस्त के बीच चला था।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि कोविड-19 संकट के कारण यह परीक्षण का समय था, लेकिन साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि सत्र को सामान्य कार्यक्रम के मुताबिक आयोजित किया जा सकता है।
विज्ञापन


ओम बिरला ने कहा, "कोरोना वायरस संकट के बावजूद, मुझे उम्मीद है कि समय पर सत्र आयोजित किया जा सकता है। लेकिन यह उस समय की मौजूदा स्थिति पर निर्भर करेगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि अगर जून-जुलाई में भी सख्त सामाजिक-सुरक्षा मानदंड रहे तो क्या संसद के सत्र को रोकना संभव होगा? इसके जवाब में उन्होंने कहा, अगर ऐसी स्थिति आएगी, तब उस समय कोई रास्ता निकाला जा सकता है।

बता दें कि बिरला की पहल पर कोरोना काल के दौरान लोगों की मदद के लिए केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय के लिए लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में एक कंट्रोल रूम बनाया गया था, इसी को लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह प्रयोग बहुत सफल रहा, क्योंकि कई राज्यों के चुने हुए प्रतिनिधि एक-दूसरे के संपर्क में रहे और अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों से जो अन्य स्थानों पर अटके हुए लोग हैं उनकी मदद की। 


बिरला ने कहा, "सांसदों ने लोगों तक पहुंच बनाई और इस महामारी के काल में लॉकडाउन के दौरान उनकी मदद की। सांसदों की प्रशंसा की जानी चाहिए और मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed