{"_id":"5f648ff68ebc3ef47141ae0a","slug":"despite-prohibitory-order-crowd-gathers-outside-mns-chief-raj-thackeray-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में मनसे प्रमुख राज ठाकरे के घर के बाहर भारी भीड़, उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई में मनसे प्रमुख राज ठाकरे के घर के बाहर भारी भीड़, उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां
Fri, 18 Sep 2020 04:22 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 18 Sep 2020 04:22 PM IST
विज्ञापन
राज ठाकरे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पार्टी प्रमुख राज ठाकरे के घर पर जुटने का मामला सामने आया है। मुंबई पुलिस के 30 सितंबर तक निषेधाज्ञा आदेश का विस्तार किए जाने के बाद ठाकरे के घर के बाहर भीड़ जुटने को विरोधी पार्टियां मुद्दा बना सकती हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मध्य मुंबई के दादर इलाके में ठाकरे के घर के बाहर बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने के दौरान सामाजिक दूरी के नियमों का कथित तौर पर उल्लंघन हुआ।
विज्ञापन
पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा कि ये लोग आधिकारिक तौर पर मनसे में शामिल हुए हैं। उन्होंने बताया, 'ये लोग वर्ली इलाके से हैं और आज पार्टी में शामिल हुए। मनसे प्रमुख के घर के बाहर के क्षेत्र में कुछ देर के लिए भीड़भाड़ रही लेकिन हमने लोगों से सामाजिक दूरी कायम रखने को कहा था।'
विज्ञापन
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर मुंबई पुलिस ने निषेधाज्ञा आदेश का 30 सितंबर तक विस्तार किया है जिसमें आवाजाही और लोगों के एकत्रित होने पर पाबंदी है।