फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   despite of loan burden delhi auto driver returned 8 lakh rupees bag to the owner

70 हजार का था लोन, 8 लाख का मिला बैग लेकिन फिर भी किया वापस

Wed, 10 May 2017 08:12 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार Updated Wed, 10 May 2017 08:12 AM IST
विज्ञापन
despite of loan burden delhi auto driver returned 8 lakh rupees bag to the owner
दिल्ली के एक ऑटो ड्राइवर ने ईमानदारी की ऐसी मिसाल दी है, जिसे जानकार किसी का भी दिल फक्र से उठ जाए। आर्थिक तंगी के बावजूद ड्राइवर ने ऑटो में छूटे 8 लाख रुपये का सामान वापस लौटा दिया। बिहार के रहने वाले शख्स का नाम देबेंद्र कापरी (22) है और दिल्ली के एयरपोर्ट पर छूटे एक कश्मीरी के कीमती बैग को वापस किया है।
विज्ञापन


हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक जब देबेंद्र बैग लौटाने पहुंचा, तो वहां हर शख्स उसकी ईमानदारी को देखकर चौंक गया था। उस बैग में सोने की ज्वैलरी, लैपटॉप, आईफोन और विदेशी करंसी थी। बाद में पुलिस ने जांच में पाया कि ये सारा सामान श्रीगर में रहने वाले मुबीशेर वानी का है।
विज्ञापन


बता दें कि गरीब परिवार से जुड़े देबेंद्र के ऊपर 70 हजार रुपये का उधार है। साथ ही उसके पिता ने गांव में 2008 में 5 फीसदी पर 1 लाख रुपये उधार लिया था। इस पैसे को चुकाने में उन्हें आज भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दुख की बात है कि ये पैसा एक साल में 1 लाख से 2 लाख हो गया, लेकिन इसके बावजूद देबेंद्र ने कीमती सामान लौटा दिया। परिवार ने उधार चुकाने के लिए जमीन का टुकड़ा भी बेचा पर हालात ज्यों के त्यों कायम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed