फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Despite Corona, India has dealt with maturity and firmness from border crisis with China says Foreign Secretary

कोरोना के बावजूद चीन के साथ दशकों के सबसे खराब सीमा संकट से निपटा भारत: विदेश सचिव

Fri, 30 Oct 2020 08:39 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 30 Oct 2020 08:39 AM IST
विज्ञापन
Despite Corona, India has dealt with maturity and firmness from border crisis with China says Foreign Secretary
विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला - फोटो : ANI

विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि भारत कोरोना वायरस महामारी के बावजूद, चीन के साथ अपनी सीमा पर दशकों के सबसे खराब संकट से पूरी 'दृढ़ता और परिपक्वता' के साथ निपटा है। पेरिस के एक प्रमुख 'थिंक-टैंक' में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में श्रृंगला ने फ्रांस में हाल में हुई दो आतंकी घटनाओं का भी जिक्र किया।

विज्ञापन



साथ ही कहा कि दुनिया को आतंकवाद के खतरे को दूर करने के लिए दृढ़ता के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। विदेश सचिव ने कहा कि भारत और फ्रांस के सामने कट्टरपंथ और आतंकवाद के रूप में एक समान गैर-पारंपरिक सुरक्षा खतरे हैं और आज की लड़ाई किसी खास समुदाय या व्यक्तियों के खिलाफ नहीं है, बल्कि 'कट्टरपंथी राजनीतिक-धार्मिक विचारधारा' के खिलाफ है।
विज्ञापन


पाकिस्तान से होने वाले सीमा पार के आतंकवाद का हवाला देते हुए श्रृंगला ने कहा कि भारत अपनी पश्चिमी सीमा पर लगातार कड़ी चौकसी बनाए हुए है। श्रृंगला फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन के अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान पेरिस पहुंचे। विदेश सचिव ने कहा कि हमारी त्वरित चुनौतियों ने हमें सीमा सबंधी रणनीतिक लक्ष्यों से विचलित नहीं किया है, विशेषकर हिंद-प्रशांत क्षेत्र में, जहां हम उद्देश्य के साथ खुले और समावेशी ढांचा के लिए विभिन्न चरणों में आगे बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed