{"_id":"60299b1a8ebc3e1dcd5a9412","slug":"deshi-bomb-throw-on-bjp-leader-firoz-kamal-gazi-in-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल: भाजपा नेता फिरोज कमाल गाजी की कार पर देसी बम फेंका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल: भाजपा नेता फिरोज कमाल गाजी की कार पर देसी बम फेंका
Mon, 15 Feb 2021 03:20 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, कोलकाता।
एजेंसी, कोलकाता।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 15 Feb 2021 03:20 AM IST
विज्ञापन
बीजेपी- बंगाल
- फोटो : social media
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में भाजपा नेता फिरोज कमाल गाजी उर्फ बाबू मास्टर की कार पर बदमाशों ने देसी बम से हमला किया। हमले में भाजपा नेता को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया, शनिवार को कोलकाता जाते समय बसंती राजमार्ग पर गाजी की कार पर बम फेंका गया। इस हमले में गाजी और उनका कार ड्राइवर घायल हो गया, जिन्हें कोलकाता के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉक्टरों के मुताबिक, गाजी खतरे से बाहर हैं, लेकिन उन्हें निगरानी में रखा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
गाजी हाल ही में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को अस्पताल पहुंचकर बाबू मास्टर का हालचाल लिया। शुभेंदु ने तृणमूल कांग्रेस के अपराधी तत्वों पर हमला करने का आरोप लगाया है। हालांकि तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सरकार खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक ने अधिकारी के आरोपों को खारिज किया है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाल बाल बचे भाजपा सांसद
बंगाल के रानाघाट से भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार सड़क हादसे में बाल बाल बच गए। शनिवार को रात करीब 11.30 बजे कोलकाता से रानाघाट जाते समय उनकी कार की ट्रक के साथ टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।
टीएमसी में डर दिखाता है कि पश्चिम बंगाल में परिवर्तन होना तय: भाजपा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि बांकुड़ा में मंत्री तपस रॉय का कांग्रेस व लेफ्ट पार्टियों से तृणमूल कांग्रेस के साथ आने को कहना सबूत है कि बंगाल में परिवर्तन होना तय है। टीएमसी को पता चल चुका है कि वह अकेले चुनाव नहीं जीत सकती।
टीएमसी नेता तपस रॉय लगातार सीपीएम और कांग्रेस को उनसे हाथ मिलाने को कह रहे हैं, ताकि भाजपा को सत्ता में आने से रोका जा सके। यह रॉय का नहीं बल्कि टीएमसी का बयान है। टीएमसी में कोई भी ममता बनर्जी की इजाजत के बिना एक शब्द कहने की हिम्मत नहीं कर सकता।
घोष ने कहा, सत्ताधारी पार्टी को यह समझ आ चुका है कि वह अकेले भाजपा का सामना नहीं कर सकती। हम बंगाल में परिवर्तन लाने को तैयार हैं। लोग समझ चुके हैं कि उन्हें ममता बनर्जी की नहीं बल्कि भाजपा की जरूरत है।