{"_id":"643ea1b18b7c2a738d074545","slug":"deputy-general-manager-dies-in-visakhapatnam-steel-plant-police-sent-body-for-postmortem-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Andhra Pradesh: विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में डिप्टी जनरल मैनेजर की मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Andhra Pradesh: विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में डिप्टी जनरल मैनेजर की मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
Tue, 18 Apr 2023 07:28 PM IST
जलज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जलज मिश्रा
Updated Tue, 18 Apr 2023 07:28 PM IST
सार
स्टील प्लांट के इंस्पेक्टर श्रीनिवास राव ने कहा कि प्रसाद सोमवार को लिफ्ट से उतरकर अपने केबिन में जा रहे थे, इसी दौरान वह गिर गए थे। कर्मचारी उन्हें तुरंत स्टील प्लांट अस्पताल लेकर गए थे। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विशाखापत्तनम स्टील प्लांट
- फोटो : Social Media
विस्तार
विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में एक अधिकारी की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक कंपनी में उप महाप्रबंधक के रूप में कार्यरत थे, जिसकी पहचान वी वी प्रसाद के रूप में हुई है। सोमवार को ड्यूटी के दौरान उनका शव मिला था।
विज्ञापन
स्टील प्लांट के इंस्पेक्टर श्रीनिवास राव ने कहा कि प्रसाद सोमवार को लिफ्ट से उतरकर अपने केबिन में जा रहे थे, इसी दौरान वह गिर गए थे। कर्मचारी उन्हें तुरंत स्टील प्लांट अस्पताल लेकर गए थे। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।विजाग स्टील प्लांट पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन