{"_id":"5fd53dac8ebc3e40fd314433","slug":"deputy-election-commissioner-sudeep-jain-will-visit-bengal-to-review-preparations-for-assembly-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने 17 दिसंबर को बंगाल जाएंगे उप-चुनाव आयुक्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विस चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने 17 दिसंबर को बंगाल जाएंगे उप-चुनाव आयुक्त
Sun, 13 Dec 2020 03:31 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 13 Dec 2020 03:31 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने उप चुनाव आयुक्त सुदीप जैन 17 दिसंबर को सूबे के तीन दिवसीय दौरे पर आएंगे। वे राज्य चुनाव आयोग के अधिकारियों के साथ कई चरणों में बैठक करेंगे। जैन के उत्तर बंगाल जाने का भी कार्यक्रम है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, उप चुनाव आयुक्त के दौरे से पहले समस्त जिलाधिकारियों को बूथ आधार पर अपने जिले के संवेदनशील इलाकों की तालिका तैयार करने को कहा गया है। वहां पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान हुई हिंसक वारदातों का ब्योरा भी मांगा गया है।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर पिछले दिनों दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर इलाके में हुए हमले के परिप्रेक्ष्य में उप चुनाव आयुक्त के इस दौरे को बेहद महत्वपूर्ण बताया जा रहा है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सुदीप जैन के दिल्ली लौटने वाले दिन ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बंगाल के दौरे पर आ रहे हैं। सूत्रों से पता चला है कि सुदीप जैन के लौटने के बाद केंद्रीय चुनाव आयोग की पूरी पीठ सूबे के दौरे पर आ सकती है।