{"_id":"5f796046fa69bb3aa56577ee","slug":"deputy-director-of-narcotics-control-bureau-kps-malhotra-tests-positive-for-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीबी के उपनिदेशक कोरोना पॉजिटिव, ड्रग्स मामले में दीपिका समेत सितारों से की थी पूछताछ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एनसीबी के उपनिदेशक कोरोना पॉजिटिव, ड्रग्स मामले में दीपिका समेत सितारों से की थी पूछताछ
Sun, 04 Oct 2020 11:32 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 04 Oct 2020 11:32 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के उपनिदेशक केपीएस मल्होत्रा कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। मल्होत्रा सुशांत सिंह राजपूत मामले से संबंधित ड्रग एंगल की जांच कर रहे थे। कोविड-19 वायरस से संक्रमित होने के बाद मल्होत्रा मुंबई से दिल्ली लौट आए हैं।
विज्ञापन
Deputy Director of Narcotics Control Bureau, KPS Malhotra tests positive for #COVID19.
— ANI (@ANI) October 4, 2020
विज्ञापन
बता दें कि सुशांत सिंह मामले में ड्रग कनेक्शन की कड़ियां जुड़ने के बाद बॉलीवुड के कई चर्चित चेहरे एनसीबी की रडार पर हैं। हाल ही में ब्यूरो ने रकुलप्रीत सिंह, दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को तलब किया गया था। एनसीबी की एसआईटी टीम ने दीपिका से काफी देर तक पूछताछ की थी। इस टीम का नेतृत्व केपीएस मल्होत्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन
26 सितंबर को दीपिका पादुकोण को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। हालांकि उनसे सुशांत की मौत या रिया से संबंधित कोई सवाल नहीं पूछा गया था। एनसीबी ने उनसे मैनेजर करिश्मा प्रकाश के साथ वायरल हुई व्हाट्सएप बातचीत को लेकर सवाल किए थे। इसमें वो ड्रग्स को लेकर बात कर रही थीं। दीपिका ने माना था कि जिस चैट में ड्रग्स को लेकर बात हो रही है वे उसका हिस्सा हैं।