फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Deputy Director of Narcotics Control Bureau KPS Malhotra tests positive for coronavirus

एनसीबी के उपनिदेशक कोरोना पॉजिटिव, ड्रग्स मामले में दीपिका समेत सितारों से की थी पूछताछ

Sun, 04 Oct 2020 11:32 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 04 Oct 2020 11:32 AM IST
विज्ञापन
Deputy Director of Narcotics Control Bureau KPS Malhotra tests positive for coronavirus
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के उपनिदेशक केपीएस मल्होत्रा कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। मल्होत्रा सुशांत सिंह राजपूत मामले से संबंधित ड्रग एंगल की जांच कर रहे थे। कोविड-19 वायरस से संक्रमित होने के बाद मल्होत्रा मुंबई से दिल्ली लौट आए हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें कि सुशांत सिंह मामले में ड्रग कनेक्शन की कड़ियां जुड़ने के बाद बॉलीवुड के कई चर्चित चेहरे एनसीबी की रडार पर हैं। हाल ही में ब्यूरो ने रकुलप्रीत सिंह, दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को तलब किया गया था। एनसीबी की एसआईटी टीम ने दीपिका से काफी देर तक पूछताछ की थी। इस टीम का नेतृत्व केपीएस मल्होत्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



26 सितंबर को दीपिका पादुकोण को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। हालांकि उनसे सुशांत की मौत या रिया से संबंधित कोई सवाल नहीं पूछा गया था। एनसीबी ने उनसे मैनेजर करिश्मा प्रकाश के साथ वायरल हुई व्हाट्सएप बातचीत को लेकर सवाल किए थे। इसमें वो ड्रग्स को लेकर बात कर रही थीं। दीपिका ने माना था कि जिस चैट में ड्रग्स को लेकर बात हो रही है वे उसका हिस्सा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed