फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Deputy CM situation is not clear yet in Maharashtra, could not distribute ministries

महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम पर फंसा पेच, नहीं हो सका मंत्रालयों का बंटवारा

Thu, 12 Dec 2019 03:50 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: आसिम खान Updated Thu, 12 Dec 2019 03:50 AM IST
विज्ञापन
Deputy CM situation is not clear yet in Maharashtra, could not distribute ministries
उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

महाराष्ट्र में शिवसेना के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार में अब तक मंत्रालयों का बंटवारा नहीं हो सका है। माना जा रहा है कि डिप्टी सीएम के पद को लेकर पेच फंसा हुआ है। इसके अलावा उद्धव सरकार में शामिल कांग्रेस कुछ खास मंत्रालय अपने पास रखना चाहती है, इस पर भी तीनों दलों में आम सहमति नहीं बन पाई है।

विज्ञापन


शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस किसी तरह के असंतोष को एक सुर में खारिज कर रहे हैं। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि पूरा पेच डिप्टी सीएम के पद को लेकर फंसा हुआ है। इसी के चलते मंत्रालयों का बंटवारा नहीं हो सका है। कांग्रेस ने कुछ महत्वपूर्ण मंत्रालयों की मांग की है। 
विज्ञापन


कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि शिवसेना गृह और शहरी विकास मंत्रालय अपने पास रखना चाहती है, जबकि गठबंधन सरकार में शामिल दूसरी सबसे पार्टी एनसीपी सिंचाई, आवास, और वित्त मंत्रालय की मांग कर रही है। वहीं, कांग्रेस राजस्व, ऊर्जा, शिक्षा और पीडब्ल्यूडी जैसे अहम मंत्रालय चाहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालयों के बंटवारे को लेकर तीनों दलों के बीच कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार के भतीजे अजीत पवार डिप्टी सीएम के लिए जोर आजमा रहे हैं। इससे पहले अजीत ने कहा था कि पार्टी कार्यकर्ता उन्हें डिप्टी सीएम के तौर देखना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed