{"_id":"6079db9a8ebc3e8ccd2e3c0d","slug":"deputy-cm-says-that-mini-lockdown-can-be-converted-into-full-lockdown-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में कोरोना: अजित पवार ने दिए संकेत, राज्य में लग सकता है पूर्ण लॉकडाउन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र में कोरोना: अजित पवार ने दिए संकेत, राज्य में लग सकता है पूर्ण लॉकडाउन
Sat, 17 Apr 2021 12:20 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 17 Apr 2021 12:20 AM IST
सार
- उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि यदि मौजूदा कोरोना प्रतिबंधों का लोग पालन नहीं करते हैं तो हमें पिछले साल की तरह सख्त लॉकडाउन लगाना होगा।
विज्ञापन
Ajit Pawar
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के बढ़ते मामले और मौतों के बीच महाराष्ट्र सरकार को कड़े कदम उठाने पड़ रहे हैं। महाराष्ट्र में पहले ही नाइट कर्फ्यू लागू था। उसके बाद वीकेंड लॉकडाउन और अब मिनी लॉकडाउन के बाद भी कोरोना संक्रमण में कोई कमी देखने को नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने संकेत दिया है कि मिनी लॉकडाउन को पिछले साल की तरह पूर्ण लॉकडाउन में बदला जा सकता है। शुक्रवार को आए रिकॉर्ड करीब 64 हजार केस और करीब 400 लोगों की मौत के बाद सरकार कड़े फैसले लेने को मजबूर है। महाराष्ट्र में एक मई सुबह सात बजे तक धारा 144 पहले से लागू है।
विज्ञापन
सीएम ने किया था कोरोना प्रतिबंधों का ऐलान
उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि यदि मौजूदा कोरोना प्रतिबंधों का लोग पालन नहीं करते हैं तो हमें पिछले साल की तरह सख्त लॉकडाउन लगाना होगा। मंगलवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कोरोना प्रतिबंधों का ऐलान किया था और लोगों से अपील की थी कि बेवजह घर से बाहर ना निकलें। लेकिन लोग राज्यों में प्रतिबंधों का उल्लंघन करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विधायक फंड से होगी कोरोना के खिलाफ जंग
उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने यह भी कहा कि सभी विधायकों और विधान पार्षदों को इजाजत दी गई है कि वे अपने क्षेत्र में एक करोड़ रुपये तक के फंड का इस्तेमाल कोरोना से जुड़े कामों में कर सकते हैं। वहीं पिछले साल 50 लाख रुपये तक का फंड इस काम में लगाने की इजाजत दी गई थी।