फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Deputy CM Fadnavis said that Sharad Pawar topples the government then Shinde does diplomacy then how dishonest

Maharashtra: फडणवीस बोले- शरद पवार सरकार गिराएं तो कूटनीति शिंदे करें तो बेईमानी कैसे

Tue, 27 Jun 2023 06:11 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 27 Jun 2023 06:11 AM IST
सार

फडणवीस ने एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार को आईना दिखाया कि वे सरकार गिराएं तो कूटनीति और शिंदे करें तो बेईमानी कैसे? इसके जवाब में पलटवार करते हुए पवार ने कहा, तब फडणवीस छोटे थे। इसलिए उन्हें इतिहास नहीं पता।

विज्ञापन
Deputy CM Fadnavis said that Sharad Pawar topples the government then Shinde does diplomacy then how dishonest
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस। - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर विश्वासघात का आरोप लगाने पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 1977 के राजनीतिक घटनाक्रम की याद दिलाई है।
विज्ञापन


उन्होंने एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार को आईना दिखाया कि वे सरकार गिराएं तो कूटनीति और शिंदे करें तो बेईमानी कैसे? इसके जवाब में पलटवार करते हुए पवार ने कहा, तब फडणवीस छोटे थे। इसलिए उन्हें इतिहास नहीं पता। फडणवीस ने मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर चंद्रपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 1978 में शरद पवार तत्कालीन मुख्यमंत्री वसंतदादा पाटिल के मंत्रिमंडल से 40 विधायक लेकर बाहर आ गए और जनसंघ के साथ मिलकर सरकार बना ली। वे करें तो रासलीला और शिंदे करें तो करेक्टर ढीला। 
विज्ञापन


विपक्ष की बैठक में ‘पीएम पद’ पर नहीं हुई चर्चा : पवार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले पटना में पिछले हफ्ते हुई विपक्षी दलों की बैठक में ‘प्रधानमंत्री पद’ को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। पवार ने बारामती में सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि बैठक में महंगाई, बेरोजगारी और कुछ स्थानों पर ‘जानबूझकर सांप्रदायिक तत्वों को उकसाने की कोशिशों’ जैसे मुद्दों पर बात हुई। उन्होंने विपक्षी दलों की बैठक की आलोचना करने के लिए सत्तारूढ़ भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा इस बैठक को लेकर क्यों चिंतित है। उनमें राजनीतिक परिपक्वता की कमी है। पवार से जब पूछा गया कि इस तरह की आलोचनात्मक टिप्पणियां की जा रही हैं कि बैठक में प्रधानमंत्री पद के 19 दावेदार साथ में बैठे थे तो राकांपा नेता ने इसे बचकाना बयान कहकर खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि धर्म और जाति के आधार पर समुदायों के बीच दरार पैदा करना किसी भी समाज के लिए नुकसानदेह है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed