फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   deputy chief minister ajit pawar says about his ministry

‘साहेब’ चार बार सीएम बने, मैं किसी तरह चार बार उपमुख्यमंत्री: अजित पवार

Mon, 20 Jan 2020 04:43 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 20 Jan 2020 04:43 AM IST
विज्ञापन
deputy chief minister ajit pawar says about his ministry
शरद पवार और अजित पवार - फोटो : सोशल मीडिया

एनसीपी नेता अजित पवार ने एक विचित्र बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष शरद पवार जहां महाराष्ट्र के चार बार मुख्यमंत्री बने, मैं भी ‘किसी तरह’ चार बार उपमुख्यमंत्री बना। अपने निर्वाचन क्षेत्र बारामती में एक कार्यक्रम के दौरान 60 वर्षीय अजित पवार ने कहा, मैं एक कार्यकर्ता हूं और ‘साहेब’ (शरद पवार) को चार बार प्रदेश का मुख्यमंत्री बनते देखा है। मैं भी किसी तरह चार बार उपमुख्यमंत्री बना।

विज्ञापन


इस बयान पर जोरदार ठहाका गूंज उठा। उन्होंने कहा कि साहेब चार बार चीफ मिनिस्टर हो सकते हैं तो वह उपमुख्यमंत्री क्यों नहीं बन सकते। अजित 1999 से 2014 के बीच 15 साल के कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन के शासनकाल में दो बार उपमुख्यमंत्री रहे।
विज्ञापन


बाद में वह 23 नवंबर को एनसीपी से विद्रोह के बाद भाजपा सरकार में तीन दिन के लिए उपमुख्यमंत्री बने थे, हालांकि देवेंद्र फडणवीस की सरकार गिर गई थी। गौरतलब है कि 30 दिसंबर को उन्होंने चौथी बार शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed