फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Deposits In Jan Dhan Accounts Rise To Rs 64250 Crore, Uttar Pradesh Tops The Chart

जन धन खातों में रकम जमा करने में यूपी नंबर वन

Sat, 26 Nov 2016 03:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 26 Nov 2016 03:05 AM IST
विज्ञापन
 Deposits In Jan Dhan Accounts Rise To Rs 64250 Crore, Uttar Pradesh Tops The Chart
- फोटो : Getty Images
नोटबंदी के फैसले के बाद जन धन खातों में रकम जमा करने की बाढ़ आ गई है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस आशय की घोषणा के महज 8 दिन बाद तक जन धन के करीब 25 करोड़ खातों में 18,616 करोड़ रुपये जमा हो गए थे। नोटबंदी की घोषणा से पूर्व जन धन खातों में 45,636 करोड़ रुपये जमा थे। यह रकम 16 नवंबर को बढ़ कर 64,252 करोड़ तक पहुंच गई। 
विज्ञापन


खास बात यह है कि जिन राज्यों के जन धन खातों में सर्वाधिक रकम जमा हुई है उसमें उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है। उत्तर प्रदेश के 3.79 करोड़ खातों में 16 नवंबर तक 10,670 करोड़ रुपये जमा हो गए थे। दूसरे पायदान पर पश्चिम बंगाल है। यहां के 2.44 करोड़ खातों में 7,826 करोड़ रुपये जमा हो चुके थे।
विज्ञापन


राजस्थान के 1.89 करोड़ खातों में 5,345 करोड़, जबकि बिहार के 2.62 करोड़ खातों में 4,913 करोड़ जमा हो चुके थे। खास बात यह है कि नोटबंदी के फैसले से पहले जिन 23 फीसदी खातों में कोई रकम जमा नहीं थी, उन खातों में भी हजारों करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त राज्यमंत्री संतोष गंगवार ने लोकसभा में लिखित जवाब में इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार के पास फिलहाल 16 नवंबर तक के ही आंकड़े हैं। गौरतलब है कि जन धन खातों के माध्यम से काला धन खपाने की हो रही कोशिशों से सतर्क सरकार ने नोटबंदी के फैसले के बाद ऐसे खाताधारकों को किसी लालच में नहीं फंसने के लिए बार-बार आगाह किया है।

चूंकि जन धन का खाता गरीबों का है, ऐसे में इनके खातों में जमा बड़ी रकम के कारण सरकार को कड़ी कार्रवाई से पीछे हटने पर विचार करना पड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed