फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dense fog in Delhi delays over 100 trains 10 flights

कोहरे से हुई ट्रेनों की रफ्तार प्रभावित, 100 से अधिक रेलगाड़ियां विलंब से चल रहीं

Fri, 20 Dec 2019 02:03 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अजय सिंह Updated Fri, 20 Dec 2019 02:03 PM IST
विज्ञापन
Dense fog in Delhi delays over 100 trains 10 flights
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कोहरे की वजह से उत्तर रेलवे की ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा है और 100 से अधिक ट्रेनें दो घंटे विलंब से चल रही हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि उत्तर रेलवे के पांच डिवीजनों- अंबाला, दिल्ली, फिरोजपुर, लखनऊ और मुरादाबाद के अंतर्गत जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली और चंडीगढ़ आते हैं।
विज्ञापन


दिल्ली में शुक्रवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमाान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कोहरे की वजह से राजधानी में दृश्यता घट गई। सुबह साढ़े पांच बजे पालम में दृश्यता शून्य और सफदरजंग में 300 मीटर दर्ज की गई। बाद में इसमें सुधार हुआ और साढ़े आठ बजे के आसपास पालम में दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई, लेकिन सफदरजंग में यह घट कर 200 मीटर हो गई।
विज्ञापन


दिल्ली से टुंडला, रेवाड़ी, आगरा, अंबाला, मुरादाबाद, सहारनपुर, बठिंडा मार्ग से जाने वाली ट्रेनें कोहरे की वजह से विलंब से चल रही हैं।

अधिकारियों ने बताया कि कुल 109 ट्रेनें विलंब से चल रही हैं।

दिल्ली आगरा मार्ग पर चलने वाली लगभग सभी गाड़ियां विलंब से चल रही हैं। इनमें हैदराबाद दक्कन और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के बीच चलने वाली निजामुद्दीन एक्सप्रेस और चेन्नई सेंट्रल से नयी दिल्ली के बीच चलने वाली ग्रैंड ट्रंक एक्सप्रेस शामिल हैं। दोनों गाड़ियां एक घंटे विलंब से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नयी दिल्ली से सुबह छह बज कर 45 मिनट पर चलने वाली तेज एक्सप्रेस सुबह आठ बज कर 50 मिनट पर रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed