फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   denmark crown prince frederik with princess visit india green future partnership pm modi

Denmark: क्राउन प्रिंस ने PM मोदी के दौरे को किया याद, बोले- उन्हें रिसीव करना मेरे लिए सम्मान की बात थी

Tue, 28 Feb 2023 11:03 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 28 Feb 2023 11:03 AM IST
सार

युवराज फ्रेडरिक ने कहा कि भारत और डेनमार्क के बीच साझेदारी काफी मजबूत है। प्रधानमंत्री मोदी भी डेनमार्क का दौरा करेंगे और उनका कोपेनहेगन में स्वागत करना मेरे लिए सम्मान की बात होगी।

विज्ञापन
denmark crown prince frederik with princess visit india green future partnership pm modi
denmark, - फोटो : ANI

विस्तार

डेनमार्क के युवराज फ्रेडरिक आंद्रे हेनरिक क्रिश्चियन और प्रिंसेस मेरी एलिजाबेथ एक प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत दौरे पर आए हुए हैं। मंगलवार को दिल्ली में उन्होंने भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से मुलाकात की। मुलाकात के बाद डेनमार्क के युवराज ने कहा कि भारत में आए बदलाव अद्भुत हैं। भारत का ग्रीन ऊर्जा की तरफ बदलाव अभी जारी है। भारत और डेनमार्क ने ग्रीन रणनीतिक साझेदारी के लिए हाथ मिलाया है। इससे दोनों देशों को फायदा होगा और दोनों देश इससे बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत और डेनमार्क ने सभी के लिए हरित भविष्य की दिशा में नया कदम उठाया है। युवराज फ्रेडरिक ने कहा कि भारत और डेनमार्क के बीच साझेदारी काफी मजबूत है। प्रधानमंत्री मोदी भी डेनमार्क का दौरा करेंगे और उनका कोपेनहेगन में स्वागत करना मेरे लिए सम्मान की बात होगी। डेनमार्क के युवराज ने कहा कि दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंध रहे हैं और मेरी मां ने भी 1963 में भारत का दौरा किया था। मेरी मां की तरह हमारे पास भी मौका है कि हम ताजमहल जाएं। 
विज्ञापन

 

डेनमार्क के युवराज चार दिन की भारत यात्रा पर आए हैं और मंगलवार सुबह नई दिल्ली पहुंचे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, पिछले दो दशक में यह डेनमार्क के शाही दंपति की पहली भारत यात्रा है। भारत यात्रा के दौरान डेनमार्क के युवराज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed