फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dengue Update: dengue in india Center alert on dengue central teams sent to 9 states

Dengue: कई राज्यों में बिगड़ रहे हालात, केंद्र सरकार ने नौ राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में भेजीं केंद्रीय टीमें 

Wed, 03 Nov 2021 09:31 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 03 Nov 2021 09:31 AM IST
सार

दिल्ली में 1200 डेंगू मरीजों की पुष्टि अक्तूबर में हुई है। वहीं उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में भी 1000 से ज्यादा मरीज हैं। चंडीगढ़ में अबतक 33 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र के पुणे में 168 मामले अक्तूबर में तो 192 मामले सितंबर में सामने आए थे। 

विज्ञापन
Dengue Update: dengue in india Center alert on dengue central teams sent to 9 states
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना के बाद अब डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। कई लोग संक्रमित हो रहे हैं। हालत यह हो गए हैं  कि बहुत से राज्यों में डेंगू को काबू करना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नौ राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में केंद्रीय टीमों को रवाना किया है। विशेषज्ञों की यह टीम राज्य की टीम को तकनीकि मार्गदर्शन प्रदान करेगी। इसके लिए इन नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रमुख सचिवों को पत्र भी भेजा गया है, जिसमें कहा गया है कि केंद्र द्वारा डेंगू की रोकथाम के लिए विशेषज्ञों का दल भेजने का निर्णय लिया गया है। इस दल में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र व मच्छर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अधिकारी शामिल हैं। 

विज्ञापन


इन राज्यों में भेजा गया केंद्रीय दल 
केंद्र सरकार ने विशेषज्ञ टीम के लिए ऐसे राज्यों का चुनाव किया है, जहां पर डेंगू  काबू से बाहर हो रहा है। इन राज्यों में हरियाणा, पंजाब, केरल, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, जम्मू व कश्मीर शामिल हैं। इन सभी जगह डेंगू के काफी मामले सामने आ रहे हैं। 
विज्ञापन


दिल्ली में चार साल में सबसे ज्यादा मरीज
देश की राजधानी दिल्ली में इस साल अभी तक 1530 डेंगू के मामले समाने आए हैं। इसमें से 1200 मामले तो सिर्फ अक्तूबर में ही सामने आए हैं, जो पिछले चार सालों में सबसे ज्यादा है। इसी के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने स्वास्थ्य सचिव को निर्देश दिए थे कि जिन राज्यों में डेंगू का प्रकोप ज्यादा है वहां पर केंद्रीय टीम भेजी जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां भी बेकाबू हालात
महाराष्ट्र के पुणे में अक्तूबर में 168 डेंगू के मामले सामने आए हैं। वहीं सितंबर में 192 मरीजों की पुष्टि हुई थी। वहीं चंडीगढ़ में अब तक 33 लोग डेंगू से अपनी जान गंवा चुके हैं। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 1000 से ज्यादा मरीजों की पुष्टि हुई है, इसें 68 फीसद मामले अक्तूबर में सामने आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed