फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dengue: Rapidly spreading infection in many states, why is it a big risk for children

वायरल फीवर: कई राज्यों में तेजी से फैल रहा डेंगू, बच्चों के लिए ही क्यों है बड़ा खतरा?

Wed, 22 Sep 2021 11:21 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 22 Sep 2021 11:21 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, बंगाल में डेंगू के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। लेकिन इस बार सबसे ज्यादा बच्चों को यह संक्रमण हो रहा है। मरने वालों में भी ज्यादातर बच्चे ही शामिल हैं। 
 

विज्ञापन
Dengue: Rapidly spreading infection in many states, why is it a big risk for children
डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के कई राज्यों में डेंगू का कहर जारी है। सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही पिछले एक महीने में कई मौतें इस वजह से हो चुकी हैं। मरने वालों में ज्यादातर बच्चे ही हैं। मथुरा और फिरोजाबाद के अलावा कानपुर, प्रयागराज और गाजियाबाद से तो लगातार डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि बच्चे ही सबसे ज्यादा क्यों संक्रमित हो रहे हैं और उन्हें इस संक्रमण से कैसे बचाया जा सकता है। 

विज्ञापन


क्या कहते हैं विशेषज्ञ 
विशेषज्ञों का कहना है कि डेंगू ऐसी बीमारी है जो किसी को भी हो सकती है। लेकिन इस बार इससे बच्चे ज्यादा संक्रमित हो रहे हैं। कारण यह है कि बच्चों का प्रतिरक्षा तंत्र वयस्कों के मुकाबले कमजोर होता है। साल में छह से आठ बार वे श्वसन संबंधी संक्रमण से ग्रसित होते हैं। इधर, लॉकडाउन खुलने के बाद बड़ी संख्या में बच्चे बाहर आ रहे हैं और बाहर का दूषित खाना और गंदा पानी पी रहे हैं। यही कारण है कि उनमें संक्रमण का खतरा भी सबसे ज्यादा है। 
विज्ञापन


मानसून के बाद तेजी से फैलता है वायरल फीवर 
मानसून के बाद कई जगहों पर पानी का जमाव हो जाता है। ऐसे में डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया जैसे रोग तेजी से फैलते हैं। इससे बचने के लिए घर पर पानी का जमाव न होने दें और जहां पर भी पानी जमा जमा होता है उसे हर रोज बदलते रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किस मच्छर के काटने से होता है डेंगू
डेंगू और चिकनगुनिया एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से होता है। यह मच्छर साफ पानी में पैदा होता है। वहीं एनोफिलीज मच्छर मलेरिया का कारक होता है जो गंदे व साफ दोनों तरह के पानी में प्रजनन करने में सक्षम है। 

क्या हैं लक्षण 
अगर किसी को तेज बुखार के साथ ही साथ शरीर में दर्द है। पेट में भी दर्द जैसे लक्षण दिख रहे हैं तो उसमें डेंगू या अन्य मच्छर जनित बीमारियां होने की संभावना है। इसके अलावा भूख न लगना, शरीर पर चकत्ते पड़ना भी इसके संकेत हैं। 

शरीर में पानी की न होने दें कमी
डॉक्टरों का कहना है कि अगर किसी में डेंगू के लक्षण दिखते हैं तो उसे पानी ज्यादा पीना चाहिए। शरीर में पानी की कमी होने से समस्या बढ़ सकती है। हालांकि, अगर किसी में ज्यादा लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो उसे सीधे डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। 


दिसंबर तक बढ़ सकता है डेंगू का खतरा 
आम तौर पर डेंगू या मच्छर जनित बीमारी जुलाई और नंवबर के बीच फैलती हैं। लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार मानसून के देर से विदा होने की संभावना के बीच बीमारी का खतरा भी दिसंबर तक यह बढ़ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed