फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dengue cases rising in West Bengal Government says situation under control news in hindi

West Bengal: पश्चिम बंगाल में बढ़ा डेंगू का संकट, जुलाई में 500 लोग पीड़ित; सरकार का दावा- स्थिति नियंत्रण में

Thu, 08 Aug 2024 11:28 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 08 Aug 2024 11:28 AM IST
सार

अधिकारी ने कहा कि हर साल की तरह इस साल जनवरी से सबसे ज्यादा डेंगू के मामले उत्तर 24 परगना में दर्ज किए गए हैं।इस साल यहां 363 डेंगू के मामले हैं।

विज्ञापन
Dengue cases rising in West Bengal Government says situation under control news in hindi
डेंगू फैलाने वाला मच्छर - फोटो : social media

विस्तार

पश्चिम बंगाल में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले महीने जुलाई में ग्रामीण इलाकों में करीब 500 लोग डेंगू से पीड़ित थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। जनवरी से राज्य में कम से कम 2,640 लोग डेंगू से पीड़ित हुए हैं। इसमें 363 मामलों के साथ उत्तर 24 परगना शीर्ष पर है। 24 से 31 जुलाई के बीच पश्चिम बंगाल में करीब 500 डेंगू के मामले दर्ज किए गए, जिसमें मुर्शिदाबाद और उत्तर 24 परगना के 50 मामले शामिल हैं। 
विज्ञापन


डेंगू के मामलों में तेजी से वृद्धि
अधिकारी ने कहा, "जुलाई के आखिरी सप्ताह तक डेंगू के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है। यह मुख्य रूप से मानसून के कारण हुआ। हम लगभग हर साल इसी समय डेंगू के मामलों में ऐसी बढ़ोतरी देखते हैं। इसे लेकर चिंता करने की कोई बात नहीं है। स्थिति नियंत्रण में है। जुलाई के अंतिम सप्ताह में मालदे में 53 डेंगू के मामले दर्ज किए गए। वहीं हुगली में 50, पूर्व बर्धमान में 44 और दक्षिण 24 परगना में 32 मामले सामने आए। 
विज्ञापन


उत्तर 24 परगना में सबसे ज्यादा मामले
अधिकारी ने कहा, " हर साल की तरह इस साल जनवरी से सबसे ज्यादा डेंगू के मामले उत्तर 24 परगना में दर्ज किए गए हैं।"इस साल यहां 363 डेंगू के मामले हैं। वहीं, 358 मामलों के साथ मालदा दूसरे स्थान पर, 325 मामलों के साथ तीसरे स्थान पर मुर्शिदाबाद, 250 मामलों के साथ हुगली  चौथे स्थान पर और 210 मामलों के साथ कोलकाता पांचवें स्थान पर है। इसके अलावा दक्षिण 24 परगना में 180 और पूर्व बर्धमान में 150 मामले दर्ज किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया, "इस साल हमने डेंगू जागरुकता कार्यक्रम शुरू किया। लेकिन फिर भी कुछ इलाकों में लोगों के लापरवाह रवैया के चलते डेंगू के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है।" बता दें कि डेंगू मच्छर से होने वायरल बीमारी है। इसके लक्षणों में तेज बुखार, सिरदर्द, उल्टी, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द के साथ-साथ त्वचा पर खुजली और दाने शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed