फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Demand to give martyr status to Atiq Ahmed and Ashraf in Maharashtra police arrested three people

Maharashtra: अतीक अहमद और अशरफ को बैनर में बताया शहीद, पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

Wed, 19 Apr 2023 02:30 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 19 Apr 2023 02:30 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि प्रदर्शन में बैनर के अलावा अखबार की कटिंग भी लगाई गई थी। कटिंग में दोनों भाइयों की हत्या के लिए एक विशेष समुदाय को गाली दी गई थी। 

विज्ञापन
Demand to give martyr status to Atiq Ahmed and Ashraf in Maharashtra police arrested three people
महाराष्ट्र पुलिस - फोटो : फाइल

विस्तार

उत्तर प्रदेश के माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को बैनर में शहीद दिखाने वाले तीन लोगों को महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना महाराष्ट्र के बीड जिले के माजलगांव की है। दरअसल, पिछले सप्ताह तीन लोगों ने अतीक और उसके भाई की हत्या कर दी थी।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
पुलिस ने बताया कि माजलगांव में कुछ लोग एक बैनर लेकर जा रहे थे, जिसमें अतीक अहमद और अशरफ को शहीद दिखाया गया था। बैनर में अखबार की एक कटिंग भी लगाई गई थी, जिसमें दोनों भाइयों की हत्या के लिए एक विशेष समुदाय को गाली दी गई थी। पुलिस का कहना है कि टीम ने बैनर और कटिंग जब्त कर लिया है। मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा कटिंग वाले अखबार के संपादक और एक रिपोर्टर के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


इन धाराओं में केस दर्ज
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294 (शब्दों या उच्चारण से अश्लीलता), धारा 295 (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना) और 153 (ए) (धर्म, जाति, जन्म स्थान के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) के तहत मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




चार दिन पहले हुई थी मौत
15 अप्रैल को रात 10.30 बजे के आसपास, पुलिस प्रयागराज में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को मेडिकल के लिए लेकर जा रहे थे। इस दौरान तीन लोगों ने दोनों पर गोली चला दी थी। मौके पर दोनों लोगों की मौत हो गई थी। तीनों आरोपी खुद को मीडियाकर्मी बनकर आए थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed